वीरेंद्र सहवाग ने स्विंग पाने के लिए की गेंद से छेड़छाड़: डेली मेल

बर्मिंघम। इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया पर हमले जारी हैं। मैदान में जहां इंग्लिश टीम अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टेस्ट की नंबर-1 टीम का ताज छीनने में लगी है वहीं मैदान के बाहर पूर्व क्रिकेटर और ब्रिटिश मीडिया उसपर खेल भावना के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं।



इसी क्रम में ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने आरोप लगाया है कि तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन वीरेंद्र सहवाग ने गेंद से स्विंग पाने के लिए उसपर मिंट से पॉलिश की।

डेली मेल ने अपने दावे के सही साबित करने के लिए वीरू की कुछ तस्वीरें भी छापी हैं। इन तस्वीरों को देखने से लगता है कि वीरेंद्र सहवाग अपने मुंह से कुछ निकालकर उसे गेंद पर रगड़ रहे हैं। अखबार का दावा है कि एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन वीरेंद्र सहवाग सुबह के सेशन में गेंद पर कुछ लगाते हुए देखे गए थे।

इससे थोड़ी देर पहले वो मिंट वाली टॉफी खा रहे थे। बाद में उन्होंने वो टॉफी फेंक दी।

अखबार ने अपनी रिपोर्ट में आईसीसी का वह नियम भी शामिल किया है जिसके मुताबिक कोई खिलाड़ी सिवाय अपने थूक-पसीने के कोई चीज गेंद पर नहीं लगा सकता। न ही वह गेंद को चमकाने के लिए ज्यादा वक्त ले सकता है। अखबार के ये दावे टीम इंडिया के लिए मैदान के बाहर परेशानी का कारण बन सकते हैं।

इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने वीवीएस लक्ष्मण पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्होंने हॉट स्पॉट तकनीक से बचने के लिए अपने बल्ले पर वैसलीन लगाई हो सकती है।

Posted by राजबीर सिंह at 6:03 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh