जेल तो़डकर भागने के प्रयास में कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी

बगदाद। इराक के हिल्ला शहर में जेल तो़डकर भागने का प्रयास कर रहे कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई गोलीबारी में तीन कैदी मारे गए।

गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की भी जान चली गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बबील के प्रांतीय परिषद के सदस्य हैदर जैनबोउर ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम उस वक्त हुई जब कैदी कुछ हथियारों को अपने कब्जे में लेने में सफल हो गए।

उन्होंने बताया कि उसके बाद कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच संघर्ष हुआ और उन्होंने जेल परिसर के हिस्से पर नियंत्रण कर लिया। हैदर ने बताया कि इस गोलीबारी में तीन कैदी मारे गए जबकि आठ अन्य कैदी घायल हो गए। संघर्ष में तीन सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई। उन्होंने बताया कि करीब 20 कैदी जेल से भागने में कामयाब हो गए इनमें से कुछ पुलिस की वर्दी में थे।

ज्ञात हो कि इस जेल में अलकायदा और अन्य आतंकवादी समूहों के कुछ सरगनाओं सहित करीब 1200 कैदियों को रखा गया है। उन्होंने बताया कि आधीरात के बाद एक घंटे से अधिक समय तक जेल में और उसके बाहर भीषण गोलीबारी हुई। हैदर ने बताया, ""बगदाद से और सुरक्षाकर्मियों को शहर में भेजे जाने के बाद जेल में स्थिति नियंत्रण में है।""

Posted by राजबीर सिंह at 10:48 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh