विश्व की सबसे सटीक घड़ी है ब्रिटेन की परमाणु घड़ी
ताजा खबरें, विज्ञान, breakingnews, gallery 10:04 pm
परमाणु घड़ी 13.8 करोड़ वर्ष में इसमें एक सेकंड से भी कम का फर्क आएगा.
अनुसंधानकर्ताओं की ओर से एनपीएल के सीएसएफ2 घड़ी की कार्य समीक्षा मेट्रोलोजिया पत्रिका में प्रकाशित हुई है. इससे यह बात साबित हुई कि इस घड़ी को पहले जितना सटीक माना जाता था यह उससे भी कहीं अधिक सटीक है.
बीबीसी के अनुसार 13.8 करोड़ वर्षों में इस घड़ी में एक सेकंड से भी कम का फर्क आ सकता है. ब्रिटेन उन कुछ चुनिंदा देशों में शामिल है जो वि को मानक सेकंड उपलब्ध करा रहे हैं.