एशियाई प्रवासी हीरो बनकर उभरे ब्रिटेन दंगों में

ब्रिटेन दंगों में एशियाई प्रवासी हीरो बनकर उभरे. जिसकी सभी ने खूब प्रशंसा की.

लंदन और इंग्लैंड के अन्य शहरों में हुए दंगों में भारतीय उप महाद्वीप से ताल्लुक रखने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए.



एशियाई प्रवासियों का लचीलापन और दंगा कर रहे लोगों के प्रयासों को विफल बनाने की दृढ़ इच्छा की प्रशंसा की गई.



इस को ‘ब्रिटेन का सर्वश्रेष्ठ’ उदाहरण करार दिया गया. इस प्रयास की पूरे ब्रिटेन में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है.



जैसे-जैसे स्थिति सामान्य हो रही है वैसे-वैसे रात और दिन में हुए उत्पात की तस्वीर साफ हो रही है.



आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक करोड़ों पौंड का नुकसान हुआ है.



पर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब तक गिरफ्तार किए गए दंगाईयों में ब्रिटेन के एशियाई समुदाय का एक भी सदस्य नहीं है.



इन दंगों में जो लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, उनमें बड़ी संख्या में गुजराती व्यवसायी, पाकिस्तान मूल का परिवार और एक श्रीलंकाई दुकानदार है जो बिल्कुल गरीब हो गए हैं.



पर आशा है कि वे जल्द ही पड़ोसियों और समुदाय के अन्य सदस्यों की मदद से अपने पैरों पर खड़े हो जाएंगे.

Posted by राजबीर सिंह at 10:57 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh