उत्तर प्रदेश में फर्जी सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में वन विभाग के एक बर्खास्त वन रेंजर को सरकारी अधिकारी बन धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

रेंजर को नीली बत्ती लगी गाड़ी में सरकारी अधिकारी बन कर चलने और धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार राजेश यादव उर्फ रमेश चौधरी महाराजगंज में वन रेंजर के पद पर तैनात था ,मगर घूसखोरी के आरोप में उसे बर्खास्त कर दिया गया था. इसके बाद वह स्वयं को सरकारी अधिकारी बता कर धोखाधड़ी के धंधे में उतर आया.

यादव के पास नकली पिस्तौल, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों के नकली परिचय पत्र, नेताओं एवं अधिकारियों के फर्जी लेटरहेड तथा कई चेक बुकें बरामद हुर्इं.

यादव के साथ इस धंधे में उसका एक और साथी भी शामिल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

Posted by राजबीर सिंह at 5:06 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh