निसान मोटर कंपनी ने प्रीमियम कार 'सनी’ पेश की

निसान मोटर कंपनी ने मध्यम आकार वर्ग में प्रीमियम कार 'सनी’ पेश की.

भारतीय बाजार में छोटी कार उतारने की तैयारी कर रही है. इसके लिए वह भारतीय बाजार का अध्ययन कर रही है.

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी किमिनोबू तोकूयामा ने कहा, 'हम अक्तूबर में नई सैलून सनी पेश करने जा रहे हैं. यह कार त्यौहारी सीजन में उतारी जा रही है. निसान का विनिर्माण रेनो निसान गठजोड़ के चेन्नई के ओरगदम संयंत्र में किया जाएगा.’

निसान सनी को पहली बार चीन के आठवीं अंतरराष्ट्रीय वाहन प्रदर्शनी में पिछले साल दिसंबर में प्रदर्शित किया गया था.

निसान सनी को जापान में कंपनी के मुख्यालय में निसान डिजाइन एंड निसान मोटर कंपनी में डिजाइन किया गया है.

इसके लिए 170 देशों से विचार लिए गए हैं.

तोकूयामा ने कहा कि इस कार के अनावरण के साथ यह पता चलता है कि कंपनी भारत में अपने कारोबारी परिचालन को लेकर कितनी गंभीर है. उन्होंने कहा कि इस कार के जरिये चालू वित्त वर्ष में कंपनी स्थानीय स्तर पर अपनी बिक्री को तीन गुना कर 40,000 इकाई तक पहुंचाएगी. हालांकि उन्होंने निसान सनी की कीमत का खुलासा नहीं किया.

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में भारतीय बाजार में 13,030 वाहन बेचे थे. इनमें से 12,000 माइक्रो कारें थीं.

Posted by राजबीर सिंह at 9:23 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh