सीरिया में होगी बहुदलीय राजनीतिक प्रणाली

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने एक राजादेश जारी कर देश में बहुदलीय राजनीतिक प्रणाली लागू कर दी है.

सीरिया की सरकारी एजेंसी सना ने एक रिपोर्ट में बताया है कि असद ने गुरूवार को पार्टियों के कानून पर राष्ट्रपति के एक राजादेश की अधिघोषणा की है.

इसमें 1963 से सत्तासीन बाथ पार्टी के साथ ही अन्य राजनीतिक पार्टियों की स्थापना करने और उन्हें सक्रिय रहने की इजाजत दी गई है.

सीरियाई सरकार ने पिछले महीने बहुराजनीतिक संगठन पर एक मसौदा कानून स्वीकार किया था.

सना ने बताया कि मसौदा कानून राजनीकि जीवन समृद्ध करने और राजनीतिक सत्ता में तब्दीली की इजाजत देने पर लक्षित है.

ये राजादेश ऐसे समय में जारी किया है जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लोकतांत्रिक सुधार की मांग को ले कर प्रदर्शन करने वाले लोगों पर दमन एवं मानवाधिकार हनन पर सीरिया की निंदा की है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कहा है कि दमन के जिम्मेदार लोगों को इंसाफ के कठघरे में लाया जाना चाहिए.

Posted by राजबीर सिंह at 5:13 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh