मुंबई में भारी बारिश से तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त

आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटो से हो रही जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने सोमवार 12 बजे तक हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की है.

प्रशासन ने सोमवार को मुंबई के स्कूलों में छुट्टी की घो,णा कर दी है. इसके अलावा सीएसटी-कुर्ला रेल लाइन बंद कर दी गई है.

भारी बारिश

मुंबई में 128.4 फीसदी और उपनगर में 63 फीसदी बारिश दर्ज की गई है. शहर से सटे ठाणे और कोकण में मूसलाधार बरसात होने की खबर है.



रविवार को अवकाश होने के कारण अधिकतर लोग घरों से बाहर नहीं निकले, लेकिन निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी.



कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है. कई मागो पर जलभराव होने से यातायात की दिशा बदलनी पड़ी.



जलभराव

सभी रुट की गाड़ियां आधे घंटे देरी से रेंगते हुए चलती रहीं. तेज बारिश ने हवाई उड़ानों पर भी असर डाला. मानसून के घने बादलों से विमान विलंब से उड़ाए गए.



गौरतलब है कि हिंदमाता, मिलन सब-वे, अंधेरी सब-वे, किंग सर्कल, माटुंगा, घाटकोपर, विक्रोली, विलेपार्ले, जुहू, मलाड में पानी जमा हो गया है. रेल पटरियों पर पानी जमा होने की वजह से सेंट्रल लाईन पर माटुंगा और सायन में रेल सेवा रोकी गई है. जबकि हार्बर लाईन पर किंग सर्कल और वडाला में पानी की वजह से ट्रेनें रोकी गई हैं.

Posted by राजबीर सिंह at 9:56 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh