सीबीआई के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए बालकृष्ण
ताजा खबरें, देश-विदेश, राजनीति 8:08 pm
बालकृष्ण ने कहा कि उन्हें अपना पासपोर्ट लेकर उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सामने जमा करना है और इसलिए वह पेश नहीं हो सकते.
सीबीआई के सामने बुधवार को पेश हुए बालकृष्ण ने अधिकारियों को एक फैक्स भेज कर कहा कि उन्हें अदालत के आदेशानुसार शुक्रवार को अपने यात्रा दस्तावेज जमा करने हैं और वह अपने दस्तावेज लेने में व्यस्त हैं.
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें अपना पासपोर्ट कहां से लेना है . बालकृष्ण ने इसके पहले दावा किया था कि उन्होंने वीजा लेने के लिए अपना पासपोर्ट ब्रिटेन के उच्चायोग में जमा किया हुआ है .
बालकृष्ण से बुधवार को पासपोर्ट लेने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में कई सवाल पूछे गए थे, लेकिन वह उन्हें टाल गए.
सीबीआई सूत्रों ने दावा किया कि बालकृष्ण इस मामले से जुड़े कई जरूरी सवालों को टाल गए, जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें गुरूवार को फिर अपने सामने पेश होने का समन जारी किया .