जम्मू शहर और आसपास भारी बारिश से लाखों की संपत्ति का नुकसान

बुधवार रात को हुई भारी बारिश जम्मू शहर और आसपास के लोगों के लिए आफत बन गई।



भारी बारिश के कारण जहां एक ओर दो लोगों की मौत हो गई, घरों में पानी घुसने से लाखों की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।

बारिश की तस्वीरे देखने के लिए यहाँ क्लिक करें लिंक"><span title=लिंक" class="gl_link" border="0">

बारिश का आलम यह था कि शहर के कुछ इलाकों में नालों का पानी करीब 6 फुट तक भर गया जिससे कि लोगों को अपनी जान बचाने और अपना सामान को बचाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

प्रशासन की बदइंतजामी से क्षुब्ध होकर लोगों ने कई जगह जोरदार प्रदर्शन भी किया। सुबह दो बजे के भारी बारिश शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे शहर में पानी ही पानी हो गया। सड़कों ने नालों का रूप धारण कर लिया था।

पानी को जिस तरफ से रास्ता मिला, उधर ही हो लिया। सुबह करीब 9 बजे तक बारिश लगातार जारी रही।

Posted by राजबीर सिंह at 11:57 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh