अलकायदा रच रहा है देश पर हमले की साजिश
ताजा खबरें, देश-विदेश 11:38 pm
उन्होंने कहा कि सरकार के पास इस बात की खुफिया सूचनाएं हैं कि अलकायदा और इलियास कश्मीरी भारत को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।
हालांकि ये सूचनाएं सटीक नहीं हैं। सिंह ने कहा कि सरकार आतंकवाद, चरमपंथ और अलगाववाद के सभी रूपों से ल़डने के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी कारण आतंकवाद अथवा हिंसा को जायज नहीं ठहरा सकते।
सरकार इन खतरों से सावधान है और वह हमले की आशंका की समीक्षा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ ल़डाई के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ा रही है।
सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ल़डाई के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय और उपाय किए गए हैं। भारत ने बुधवार को कहा कि उसके पास इस बात की खुफिया सूचनाएं हैं कि आतंकवादी संगठन अलकायदा और उसका कमांडर इलियास कश्मीरी देश पर हमले की साजिश रच रहा है.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया, "इस बात की खुफिया सूचनाएं हैं कि अलकायदा और इलियास कश्मीरी भारत को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं. हालांकि ये सूचनाएं सटीक नहीं हैं."
सिंह ने कहा, "सरकार आतंकवाद, चरमपंथ और अलगाववाद के सभी रूपों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. कोई भी कारण आतंकवाद अथवा हिंसा को जायज नहीं ठहरा सकते."
उन्होंने कहा कि सरकार इन खतरों से सावधान है और वह हमले की आशंका की समीक्षा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ा रही है.
सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय और उपाय किए गए हैं.