एयर इंडिया को जल्दी ही मिलेंगे 705 करोड़ रुपए
ताजा खबरें, व्यापार, breakingnews, gallery 11:24 pm
यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी.
सूत्रों ने बताया कि संसद ने अनुपूरक मांग के प्रस्ताव के तहत 705 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है और जल्दी यह राशि एयर इंडिया को दी जाएगी. कंपनी संकट से जूझ रही है.
विमानन कंपनी को 500 करोड़ रुपए की राशि तात्कालिक तौर पर पहले ही दी जा चुकी है.
एयर इंडिया का विभिन्न मंत्रालयों, सरकारी विभागों और एजेंसियों पर 613 करोड़ रुपए का बकाया है.