अफगानिस्तान के कंधार शहर के बस के पलटने से 35 लोगों की मौत
ताजा खबरें, देश-विदेश 8:58 am
इस हादसे में 27 लोग घायल हो गये.
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार तड़के सुबह 3 बजे कंधार प्रांत के दमन जिले के कंधार शहर के बाहर राजमार्ग पर हुई.
कंधार के प्रांतीय प्रवक्ता जलमाय अय्यूबी ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में से कई की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.