अभ्यास मैच : भारत के 2 विकेट पर 87 रन, सहवाग सस्ते में निपटे

नार्थेम्पटन (इंग्लैंड) काउंटी क्लब नार्थेम्पटनशायर के साथ काउंटी मैदान पर शुक्रवार को शुरू हुए दो दिवसीय अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने भोजनकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए।

अभिनव मुकुंद 42 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि वी.वी.एस. लक्ष्मण 14 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों बल्लेबाज तीसरे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। मुकुंद ने अपनी 70 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए हैं।

मुकुंद स्टार सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के आउट होने के बाद विकेट पर आए थे। पारी शुरूआत करने आए सहवाग आठ रन के निजी योग पर आउट हुए थे। उस समय टीम का कुल योग पर 15 रन था। सहवाग को डेव बर्टन की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिया गया। इस तरह सहवाग इंग्लैंड दौरे में अपनी पहली पारी में नाकाम रहे जबकि भारतीय टीम को उनसे ब़डी पारी की उम्मीद थी।

पहली पारी के आधार पर सहवाग की फिटनेस की जांच नहीं हो पाई। उनके अलावा लॉड्र्स टेस्ट में चोटिल हुए गौतम गम्भीर भी सस्ते में आउट हो गए। इस तरह गम्भीर भी अपनी फिटनेस जांच नहीं कर सके। 55 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाने वाले गम्भीर का विकेट 49 रन के कुल योग पर गिरा।

इस मैच के लिए टेस्ट श्रृंखला में दो शतक लगा चुके राहुल द्रवि़ड, सचिन तेंदुलकर और गेंद के साथ कमाल करने वाले प्रवीण कुमार को आराम दिया गया है। स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा और विकेटकीपर बल्लेबाज वृद्धिमान साहा को अंतिम एकादश में जगह मिली है। नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस मैच में बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं।

Posted by राजबीर सिंह at 5:48 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh