घरेलू बाजार में जुलाई माह में कारों की बिक्री 15 प्रतिशत घटी

घरेलू बाजार में जुलाई माह में कारों की बिक्री 15.76 प्रतिशत घटकर 1,33,747 इकाई रही है.

हालांकि इस दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री में 10.51 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 7,85,278 इकाई पर पहुंच गई.



भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जुलाई माह में घरेलू बाजार में कार बिक्री 1,58,767 इकाई रही थी. वहीं इस दौरान मोटरसाइकिल बिक्री का आंकड़ा 7,10,621 इकाई रहा था.



जुलाई में कुल दोपहिया बिक्री 12.61 प्रतिशत के इजाफे के साथ 10,56,906 इकाई पर पहुंच गई, जो जुलाई, 2010 में 9,38,514 इकाई थी.



इस तरह माह के दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 23.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 64,241 इकाई रही, जो पिछले साल के समीक्षाधीन महीने में 51,934 इकाई थी.



माह के दौरान कुल वाहन बिक्री 8.99 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,48,753 इकाई रही. पिछले साल के इसी माह में वाहन बिक्री 12,37,521 इकाई रही थी.

Posted by राजबीर सिंह at 10:02 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh