ब्रिटेन में फोन हैकिंग विवाद की आधिकारिक जांच शुरू

ब्रिटेन में फोन हैकिंग विवाद की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है.

न्यायाधीश ब्रायन लेवेसन ने कहा कि जांच का दायरा व्यापक होगा.

लेवेसन ने गुरुवार को पहली बार जांच दल से मुलाकात की. न्यूज ऑफ द वर्ल्ड से शुरू हुए फोन हैकिंग विवाद के बारे में प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने जांच का आदेश दिया था.

जांच समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 12 महीने का वक्त दिया गया है.

छह सदस्यीय जांच दल में भारतीय मूल के शमी चक्रवर्ती भी शामिल हैं.

एक बयान में लेवेसन ने कहा कि मैं जांच दल को इस बात के लिए प्रोत्साहित करूंगा कि जांच का दायरा व्यापक हो. इस विवाद की जड़ में जाकर तथ्यों को खंगालना होगा.

लेवेसन ने कहा कि उनके पास इस बात का कानूनी अधिकार है कि गवाहों से सबूत मांगे जाएं ताकि सुनवाई के दौरान इस्तेमाल किया जा सके.

उन्होंने कहा कि वह सभी संपादकों, पत्रकारों और मीडिया मालिकों को आमंत्रित करेंगे ताकि उनसे जानकारियां ली जा सकें.

मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक और उनके बेटे जेम्स से हाउस ऑफ कॉमंस की समिति ने पूछताछ की थी.

Posted by राजबीर सिंह at 9:23 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh