जापान में वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बनाया

टोक्यो। जापान में वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बनाया है। " के कंप्यूटर" अभी दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर से तीन गुना ज्यादा तेजी से गणना कर सकता है।

"
के कंप्यूटर" को जापान के फुजित्सो और सरकारी कंपनी राइकेन इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एंड केमिकल रिसर्च ने तैयार किया है। यह 8.162 पेटाफ्लॉप्स (एक पेटाफ्लॉप्स यानी 100 खरब प्रति सेंकड) गणना करने में सक्षम है।

अभी तक दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर चीन के तियान्ह-1 था जिसे तियानजिन के नेशनल सुपर कंप्यूटिंग सेंटर ने विकसित किया और जो 2.6 पेटाफ्लॉप्स गणना करके नवंबर में दुनिया का नंबर एक सुपर कंप्यूटर बना था।

Posted by राजबीर सिंह at 6:43 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh