आज का राशिफल : 20 जून 2011



मेष : व्यवसाय में पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव।

वृष : बुजुर्गो का आशीर्वाद फलीभूत होगा। समस्याओं का समाधान मिलेगा। तीर्थस्थलों की यात्रा हो सकती है।

मिथुन : नए कार्यो को सोच समझकर प्रारंभ करें। दूसरों की अवहेलना न करें। अपने जोश व उत्साह को बनाए रखें।

कर्क : लक्ष्य बनाकर कार्य करें, सफलता मिलेगी। साझेदारी के कार्यो में लाभ संभव। दूसरों की आलोचना न करें।

सिंह : व्यवसाय में निवेश सोच समझकर करें। विरोधियों से सावधानी अपेक्षित। स्वाथ्य नरम-गरम हो सकता है।

कन्या : रोजगार के क्षेत्र में सफलता संभव। प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे। यो व ध्यान का लाभ उठाएं।

तुला : दूरदर्शिता पूर्वक कार्य करें, उन्नति होगी। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य बनेंगे। दुस्साहसिक प्रवृत्ति से दूर रहें।

वृश्चिक : व्यवसाय में उतार-चढ़ाव संभव। सकारात्मक दृष्टिकोण का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा की संभावना।

धनु : नए कार्यो का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यवसाय में आमदनी बढ़ने की संभावना। अपने दायित्वों को बखूबी निभाएं।

मकर : व्यवसाय में पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। प्रसन्नचित्त रहें।

कुंभ : गुरुजनों के आशीर्वाद से बिगड़े कार्य बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव। योग व ध्यान का लाभ उठाएं।

मीन : अनुसंधान के क्षेत्र में उन्नति होगी। उत्तेजना में आकर कोई निर्णय न लें। वाहन नियंत्रित गति से चलावें।

Posted by राजबीर सिंह at 8:53 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh