कमर दर्द के लिए जिम्मेदार जीन का पता लगाया गया
तकनीक, ताजा खबरें, विज्ञान, breakingnews, gallery 10:01 pm
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज से वे ज्यादा प्रभावी दर्द निवारक तैयार कर सकेंगे.
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने एचसीएन2 नामक एक जीन को अलग किया.
यह उस प्रोटीन को पैदा करता है जो ऐसे पुराने दर्द का कारण है जिनका संबंध तंत्रिका को होने वाले नुकसान से है.
अक्सर इन्हें नियंत्रित करना काफी कठिन होता है.
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि एचसीएन2 से जो प्रोटीन पैदा होते हैं अगर उनको रोकने के लिए दवाएं बनायी जा सकें तो वे प्रभावी तौर पर तंत्रिका के कारण होने वाले इस दर्द को असरदार तरीके से ठीक कर सकेंगे.
यह दर्द दुनियाभर में 28 करोड़ लोगों को चपेट में ले लेता है.