चिली में वायुसेना विमान प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त
ताजा खबरें, देश-विदेश, breakingnews, gallery 3:45 am
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक रक्षा मंत्री आंद्रेस आलमंड ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि विमान शुक्रवार को एक छोटे द्वीप के ऊपर उड़ रहा था उसी समय उसका राडार से सम्पर्क टूट गया. यह हादसा चिली के समुद्र तट से 600 किलोमीटर दूर हुआ.
मरने वालों में वायुसेना के आठ जवान, एक टेलीविजन चैनल के पांच कर्मचारी एक सहायतार्थ संगठन के छह सदस्य और संस्कृति मंत्रालय के दो अधिकारी शामिल हैं.
जुआन फर्नांडिज द्वीप के पास आठ शव समुद्र में तैरते हुए बरामद किए गए जबकि बाकी शवों की तलाश जारी है.