बीवी के साथ कम सेक्स करने पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

पेरिस। फ्रांस में पति पत्नी के बीच शारीरिक संबंधों को लेकर हुए विवाद का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है।

टेलीग्राफ में छपी खबर के अनुसार बीवी को संतुष्ट कर पाने की वजह से एक पति पर 8, 500 पाउंड हर्जाना लगाया गया है। यह राशि उसे अपनी पूर्व पत्नी को देनी होगी।

यह किस्सा दक्षिणी फ्रांस के नाइस का है। जज ने फैसले में कहा कि पूर्व पति जेन लुईस बी ही इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार है।

47 साल की उसकी पूर्व पत्नी ने उसपर आरोप लगाया था कि 21 साल के वैवाहिक जीवन में शारीरिक संबंधों को लेकर पति का रवैया बेहद सुस्त रहा। इसके एवज में महिला ने अपने पूर्व पति से 10,000 यूरो हर्जाने की मांग की।

51 साल के जेन लुईस बी को फ्रांस सिविल कोड के आर्टिकल 215 के तहत दोषी पाया गया। आरोपी पति ने बताया कि थकावट और शारीरीक समस्याओं के कारण वो पत्नी को संतुष्ट नहीं कर सका।

जज ने अपने फैसले में कहा कि एक पति-पत्नी के रिश्ते में सेक्स प्यार दिखाने का एक महत्वपूर्ण जरिया होता है और इस रिश्ते में वह पूरी तरह गायब था।

Posted by राजबीर सिंह at 10:15 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh