मुंबई : बारिश की वजह से दीवार ढही, 5 की मौत
अन्य राज्य, ताजा खबरें, देश-विदेश, breakingnews, gallery 6:32 pm
बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने कहा कि यह घटना शनिवार दोपहर ढाई बजे हुई. जब टीजे मार्ग पर जुबली मिल की संयुक्त दीवार गिरने से किशोरों की मौत हुई.
मरने वालों की पहचान सैयद अली शाह (11), नूर मोहम्मद (18), गुलाम मोइनुददीन मजीऔला खान (12), अदनान हसन (12) और शफीक शेख (17) के रूप में हुई है.
अधिकारियों के अनुसार, शहरी क्षेत्र में 17.3 मिमी बारिश दर्ज हुई. पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 22 और 23 मिमी बारिश दर्ज की गई. अधिकारियों ने कहा कि शहर में पेड़ गिरने की दो तीन घटनाएं भी हुई हैं, कोई हताहत नहीं हुआ.