आज का राशिफल : 16 सितम्बर 2011

मेष :- जमीन के सौदों में रुचि ले सकते हैं। व्यय बढ़ेगा। वाहन के उपयोग में सावधानी रखें। जिस महत्वपूर्ण कार्य में लगातार बाधा रही थी आज उस काम के बनने का दिन है। हो सकता है अभी भी आपको इस बात की शंका हो कि सफलता मिलेगी या नहीं। दोपहर बाद इस बात की तस्कीद हो जायेगी कि आप अपने वेंचर में कामयाब हैं। बस इसे सेलिब्रेट करने के लिए सांयकाल का समय भी अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ सकता है।

वृष :- कुटुम्ब में विच्छेद तथा बिखराव की स्थिति बनेगी। वैसे तो आप अपने घर परिवार के सदस्यों की पूरी चिन्ता रखते हैं लेकिन आज आपको किसी एक सदस्य की तरफ विशेष ध्यान देना होगा। हो सकता है कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी चल रही हो। यथोचित खर्च करने के उपरान्त आपका परिजन स्वस्थ हो सकता है। अत : संकट को टालने के लिए अपनी अर्थ व्यवस्था को सुदृढ करके रखें। पैसा कहीं पर काम सकता है। काम-काज में आलस्य या लापरवाही से बचें।

मिथुन :- लेन-देन के मामले और संतान के कारण कुछ चिंताएं पैदा हो कसती हैं। भौतिक सुखों में कमी आएगी। आप हमेशा ही दूसरों के भरोसे बैठकर अपने लिए भी कुछ प्राप्त कर लेने की इच्छा रखते हैं। किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनों तक जारी नहीं रहेगा। एक एक दिन आपको अपने लिए भी परिश्रम करना पड़ेगा बेहतर होगा कि आज से ही अपने को इस ओर मोड़ लें। आखिर संकल्प लेने से ही कार्य की सिद्धि होती है।

कर्क :- नये-पुराने मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद के प्रसंग बनेंगे। अस्थाई उद्यमों और छिटपुट लाभ के स्त्रोत प्रबल होंगे। अपनी मंजिल पर पहुंच कर भी आप कभी-कभी अपने आपको बहुत पीछे महसूस करते हैं। पूरा फासला तय करने में अभी एक सांस की दौड़ और लगानी है। ऐसे में अगर आप तत्काल कमर कस लें और अपने बचे खुचे काम को जल्दी पूरा कर लें। आलस्य और आशंका को त्याग कर कम साधनों में भी जंग जीती जा सकती है।

सिंह :- कुछ लेखन और स्वाध्याय की वृद्धि होगी। अप्रत्याशित लाभ का हर्ष होगा। निकटस्थ जनों से तनाव बढ़ सकता है। आपके अन्दर बहुत ही उच्चकोटि का मनोबल बना हुआ है। गम्भीर से गम्भीर मामले भी आपको विचलित नहीं करते हैं। हो सकता है कोई ऐसा ही गम्भीर मामला इन दिनों आपकी रोजी-रोटी को प्रभावित कर रहा है। नियम और कानून की परवाह करते हुए आप अपने काम में तत्पर रहें। सांयकाल तक कोई कोई मार्ग आपके लिए खुल ही जायेगा। आखिर साहस और धैर्य दिखाने से ही सब मामले निपटाये जा सकते हैं।

कन्या :- कुछ लेन-देन के झंझट पैदा होंगे और किसी कारण मनस्ताप भी बढ़ेगा। अनावश्यक विलम्ब होगा। कुछ तनाव भी रहेगा। आज सुबह-सुबह कुछ ऐसी खबर आपको मिलेगी कि आपका धनकोष वृद्धि की ओर होगा। या तो आपको कहीं से अपना ही दिया हुआ धन वापिस मिल सकता है या फिर किसी दूसरे के लिए किये गये कार्य का मेहनताना मिल सकता है। यदि आपने किसी संस्था या कार्यदल के साथ काम किया हुआ है तो उनकी ओर से भी कोई लाभदायक पेशकश आपको की जा सकती है।

तुला :- निरन्तर कार्य सफलता का हर्ष होगा। धन और जायदाद संबंधित कार्यों में यदि दौड़ भाग कर लें तो अच्छा लाभ होगा। आज आपको अपना कामकाज छोडकर कहीं पिकनिक या छुटटी बनाने का मूड रहेगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ आगे की योजना भी तैयार करनी होगी। यदि आपका घर से निकलने का कार्यक्रम हो तो अपना फालतू सामान घर पर ही छोड़ जायें। हो सकता है बाहर कहीं आपके सामान पर अवांछित तत्वों की नजर हो।

वृश्चिक :- काम के संबंध में उत्साह बना रहेगा। नया अनुबंध लाभ देने वाला है। शारीरिक परिश्रम बढ़ेगा। आज के दिन आपको किसी वाद-विवाद या समस्या भरे प्रसंग का हल निकालना है। जरूरी बात है कि आपको अन्य दूसरे लोगों का भी सहयोग लेना पड़ेगा। अत : जरूरी है कि दोपहर तक किसी से विरोध नहीं बढायें। उसके बाद कुछ ऐसा बदलाव रहा है कि अचानक ही आपकी मनोकामना पूर्ण होने जा रही है। सांयकाल के समय आप एकदम बदले हुए रूप में सबके सामने हाजिर हो सकते हैं।

धनु :- शरीर अस्वस्थ हो सकता है। धन का अपव्यय तथा बढ़ती यात्राएं कष्ट देंगी। परन्तु नया अनुबंध और अधिकारों का अनुग्रह होगा। अपने किसी स्वजन या नजदीकी मित्र के लिए शुभचिंतक कार्य का आयोजन करना आपकी जिम्मेदारी है। आज के दिन किसी ऐसे ही उत्तरदायित्व की पूर्ति होने वाली है और आपको किसी कार्य विशेष को सम्पन्न करने का श्रेय भी मिलने वाला है। दूसरों के लिए किया गया यह पुण्य कार्य आपके यश और सम्मान को चार चांद लगा सकता है। लेखन और अध्ययन के लिए भी कुछ समय निकालें क्योंकि कुछ जानकारियां आपके लिए अतिआवश्यक है।

मकर :- यात्रा में सफलता होगी। किसी शुभ कार्य का निर्णय लेंगे कार्य भार भी बढ़ेगा। हमेशा की तरह आज भी कोई व्यक्तिगत कार्य आपको सारे दिन काम में उलझाये रखेगा। अपने दिन भर के कार्य का विश्लेषण करने से आपको सांयकाल तक पता लगेगा कि आप कहीं पर कोई भूल करके आये हैं। इस भूल को सुधारने के लिए तत्काल ही किसी से सम्पर्क करना होगा। और जब तक यह कार्य पूरा नहीं हो जाता है तब तक आपको भी मैदान में डटे रहना होगा।

कुंभ :- कानूनी अथवा वैधानिक कार्यों को निबटाने की उतावली होगी। आज आप कई प्रकार के उलझनों में ग्रस्त रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रिय जन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दीबाजी रहेगी। दूसरी ओर आपके कार्य क्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। सही वक्त पर आकर आपका वाहन आदि भी साथ नहीं देगा। ऐसे वक्त पर आपकी अपनी सूझबूझ और इच्छा शक्ति बहुत काम आयेगी। थोड़े से समय में सारी व्यवस्था ठीक हो जायेगी और लक्ष्य के प्राप्ति में आपका योगदान भी उल्लेखनीय रहेगा।

मीन :- विरोधियों से सुलह होगी। शरीर अस्वस्थ होगा। मानसिक बेचैनी और कुशंकाएं सुख में कमी कर देंगी। आज के दिन आपको अपने कामकाज की विस्तार से चर्चा करनी चाहिए। हो सकता है इसमें आपका कोई तात्कालिक फायदा नहीं हो फिर भी जिस संस्था के लिए आप काम कर रहे हैं उसका लाभ सोचना भी आपका कर्तव्य है। यही लाभकारी प्रयास आपके लिए एक अच्छा उदाहरण बन जायेगा और लोग समय समय पर आपकी कार्यप्रणाली की तारीफ करते रहेंगे।

Posted by राजबीर सिंह at 5:07 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh