आज का राशिफल : 10 सितम्बर 2011

मेष :- कार्य की जिम्मेदारी के साथ ही अधिकारी वर्ग का असहयोग रुकावट देगा आपको आज अपने व्यवहार और बरताव से कुछ उपेक्षा और घर के सदस्यों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है हो सकता है आप अपनी व्यस्तता के चलते किसी महत्वपूर्ण समस्या को टालते रहे हों या फिर कोई बुजुर्ग एवं वरिष्ठ परिजन आपसे बारबार मदद की गुहार लगा रहा हो आपको संवेदनशील होकर बरताव करना होगा

वृष :- साहित्यिक और व्यापार व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य और परिवार के हित के लिए कुछ समय निकालना जरूरी होगा। जमीन जायदाद और जमा पूंजी से जुड़े हुए मामले भी आपके सामने सकते हैं। कोई चर्चित व्यक्ति या उच्च स्तर का अधिकारी भी आपको याद कर सकता है। सायंकाल तक आप कुछ अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे।

मिथुन :- जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता चिकित्सा व्यवस्था अवश्य होगी व्यय भार बढ़ेगा। अपने पितृ एवं मातृ पक्ष के हित की कोई गतिविधि आज आपको व्यस्त रखेगी। उत्साह और उदारता से आप चाहे जो भी काम आज करेंगे उसकी चर्चा लोगों के बीच भी अवश्य होगी इन्हीं सब चर्चाओं से जहां आपका मानसिक सन्तोष सुदृढ़ होगा वहां उत्साह और कार्यक्षमता में भी वृद्धि हो जाएगी।

कर्क :- जीवन साथी के प्रति व्यवहार में अस्थिरता व्याप्त रहेगी। संतान के व्यवहार पर ध्यान जरूरी है। पिछले काफी समय से आप अपने कारोबार रोजगार एवं घरेलू व्यवस्था को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। आज के दिन आपको एकाग्र होकर इनमें से किसी एक मसले पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। ऐसा भी लगेगा कि आप इन सब मामलों को जल्दी जल्दी निपटाने में तत्पर हो जाएंगे।

सिंह :- नौकरी व्यापार व्यवसाय में अस्थिरता व्याप्त रहेगी। संतान के व्यवहार पर ध्यान जरूरी है। कामकाज के बोझ बढते आपको एक ओर चिन्ता का सामना करना पड़ सकता है हो सकता है घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आपका आर्थिक सहयोग अभी अधूरा ही चल रहा है जो भी हो आप अपने बजट को सन्तुलित करके अपने परिजनों और बच्चों की खुशी को तत्काल ही बहाल करने की कोशिश करें।

कन्या :- प्राप्त धन को स्थाई संपत्ति में बदलने के लिए उपयुक्त अवसर सामने होगा। व्यवस्था विशेष होगी। आप अपने अध्ययन मनन या शिक्षण क्षेत्र में अगर थोड़ा बहुत ध्यान केन्द्रित करते हैं तो आपको कुछ अच्छी उपलब्धियां आज दिन के दौरान हो सकती हैं आपके सुविचार और निष्काम भाव से सेवा की प्रवृति आपको प्रोत्साहन और उपहार स्वरूप कुछ ऐसा प्रदान कर सकती हैं जो कि आपके लिए बहुमूल्य निधि बन जाए।

तुला :- संभव है किसी अनचाही स्थिति का सामना करना पड़े मानसिक बेचैनी रहेगी। शांति से हल खोजना कठिन होगा। प्रेम और प्यार के मामले में आपको काफी समय से एक उलझन का सामना करना पड़ रहा है। यदि आप युवा और उदार मन के जातक हैं तो आपको इस आग्रह को स्वीकार करने में देर नहीं लगानी चाहिए। काफी समय से आपकी मनोदशा एक रिक्त स्थान की तरह आपको व्यथित कर रही है इन सबसे अब आप मुक्त हो सकते हैं

वृश्चिक :- संयमी रहने का उपाय करें। विरोधियों से निपटने के लिए चिंतित रहेंगे। भाग्य साथ देगा तथा शीघ्र ही छुटकारा संभव है। अपने बिखरे हुए कामकाज को सही तरीके से व्यवस्थित करने में आज का दिन बहुत ही कारगर रहेगा। अपने करियर और परिवार की जिम्मेदारी के बीच आप बेहतर सन्तुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं हो सकता है कोई प्रियजन प्रेमी या फिर शुभचिन्तक आपके लिए कुछ सहयोग राशि प्रदान करने में भी समर्थ हो जाए।

धनु :- आपके साहस तथा धैर्य में वृद्धि होगी किसी नई योजना को मूर्तरूप देने से स्वास्थ्य और मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज किसी घनिष्ठ प्रेमी या पुराने मित्र से मेल मिलाप बढ़ाने का अद्भुत अवसर मिलेगा। आप अपने सम्बन्धों की गरमाहट को महसूस कर बहुत ही ताजगी और उत्तेजना का अनुभव करेंगे। आपके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे रोमांटिक अवसर कभी कभी दवा का काम कर सकते हैं।

मकर :- समाज में प्रशंसा तथा सम्मान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। कुछ व्यक्तिगत मामलों में फैसला लेने की आज आपको छूट मिल सकती है। यदि आप अपने खानपान या पहनावे को सुधारना चाहते हैं तो आपको अपनी पसन्द को छोड़कर दूसरे की सलाह से काम करना चाहिए। आपके शुभचिन्तक और प्रेमीजन भी इस मामले को लेकर काफी दिन से आपको सतर्क कर रहे हैं।

कुंभ :- निर्माण कार्य में उलझनें आएंगी। अर्थ संकट अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों से परेशानी होगी। पारिवारिक या घरेलू मोर्चे पर कुछ सराहनीय काम करने की आपकी अभिलाषा आज पूरी हो रही है हो सकता है कोई जरूरी उपकरण या उपयोगी सामान की खरीद फरोख्त करने में आप सफल रहें। आपकी बौद्धिक और मानसिक चिन्ताएं भी अपने आप समाप्त हो जाएंगी। अगर धन के मामले में सतर्क रहें तो अच्छा रहेगा।

मीन :- व्यापार उद्योग में सुधार की स्थिति बनेगी। अधूरे काम निपटेंगे। भूमि जायदाद के सौदे सम्पन्न होंगे। यदि आप दूसरों का विश्वास और दिल जीतना चाहते हैं तो आपको बातों की बजाए अपने कामकाज से अपनी प्रतिष्ठा को कायम करना चाहिए। यदि आप किसी अद्भुत या जटिल काम को कर सकने में समर्थ हो जाएंगे तो हो सकता आपकी उन्नति का भी कोई नया मार्ग खुल जाए। अपनी कीमत बढ़ाने के लिए कुछ कर दिखाना जरूरी होगा।

Posted by राजबीर सिंह at 5:18 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh