आज का राशिफल : 08 सितम्बर 2011

मेष :- स्वयं पर धन व्यय मनोरंजन की ओर ध्यान केन्द्रित रहेगा अस्थिरता बेचैनी रहेगी। प्रात : काल के समय ही कुछ अच्छे उत्साहवर्धक समाचार आपको मिल जाएंगे कारोबार में वृद्धि होगी तथा कार्यक्षेत्र में आपकी तरकीब कुछ आगे बढ़ सकती है। दोपहर बाद कोई अच्छा धनलाभ आपको होगा लेकिन अचानक ही किसी भारी व्यय का जाना भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है

वृष :- दूरदर्शिता समझौता करने में रुचि रहेगी। अंतत : विरोधी पर विजयी रहेंगे। भागदौड़ सूझ-बूझ से काम सफल होंगे। आय की नियमितता बन रहेगी आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर अपने स्वास्थ्य और कारोबार को लेकर मिल सकती है। थोड़ा बहुत प्रयास करना जरूरी है इसके बल पर ही आपको इच्छित सफलता मिल जाएगी। आपके शुभचिंतकों और मित्रों का हार्दिक सहयोग आपके प्रति बना ही रहेगा। किसी छोटे मोटे पुरस्कार या गिफट आदि से भी आपकी खुशी बढ़ सकती है।

मिथुन :- अर्थ कष्ट की पूर्ति होगी परन्तु स्थानीय व्यवस्था कर पाना कठिन होगा। व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें। आप आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि हो रही है। आपके रचनात्मक प्रयास में मनोवांछित सफलता मिलने की उम्मीद होगी। यदि कहीं आसपास की व्यवसायिक यात्रा आप कर रहे हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। समाज में ख्याति और यश तथा लोप्रियता बढाने के लिए कुछ बेहतर काम भी आप करेंगे।

कर्क :- बीमा शेयर आदि दूरगामी धन योजनाओं का प्रयास करेंगे। रुका धन प्राप्त होगा। किसी नए कार्य के लिए सूचना मिल सकती है। अपने व्यवसाय या रोजगार से संबंधित प्रयासों को पूरा करने में आज का दिन कुछ कठिनाई पैदा कर रहा है। यदि आप धैर्य और सब्र से काम लें तो आपके विरोधी और प्रतिद्वन्दी कुछ नरम पड़ सकते हैं। यह सब आपको सजग होकर देखना होगा कि कब सही मौका मिले और कब आप अपने आपको इनसे बाहर निकाल लाएं।

सिंह :- साथियों अनुज का सहयोग मिलेगा। नई योजना पर कार्य प्रारम्भ होगा। परिवार में दूरी अथवा सुख में कमी रहेगी। किसी अटके हुए सरकारी काम को निपटाने में आपकी रूचि बढ़ेगी। कुछ ओर पैसा कमाने के लिए आप शेयर बाजार या सटटा बाजार का सहारा लेना भी मुनासिब समझेंगे। लेकिन यह सब जोखिम और अनिश्चितता भरे हुए कदम हैं। जरूरी नहीं है कि आपको इन उपायों से कुछ प्राप्ति हो जाये लेकिन आपका ध्यान अगर नहीं हटा तो मामला दो तरफा हो सकता है

कन्या :- बढ़ते व्यय पर अंकुश कठिन है विरोधी आलोचक तैयार होंगे मित्रों शुभचिंतकों से दूरी अथवा सुख में कमी रहेगी। यदि आप नौकरी पेशा व्यक्ति हैं तो आज का दिन आपके लिए तारीफ हासिल करने योग्य है। आपके वरिष्ठ सहयोगी और अधिकारी आपको किसी पेचीदा काम को पूरा करने का मौका दे सकते हैं। आपके लिए ऐसा करना बहुत ही सरल और आसान रास्ता हो सकता है। और यही जोखिम आपके लिए एक बडा पुरस्कार लेकर सकता है।

तुला :- वातावरण असंतोषजनक रहेगा। यात्रा होगी महत्व की सूचना मिलेगी। महत्वपूर्ण चर्चा होगी। जायदाद के विषय में सतर्क रहें किसी अज्ञात कारण से आज आपके मन की चिन्ता उभर सकती है हो सकता है किसी परिजन या परिवार के सदस्य की डिमांड पूरी करने में आपको कुछ आर्थिक बोझ भी उठाना पड़े। कभी कभी उलझनों के बीच में कोई समस्या अकस्मात ही सुलझ जाती है ऐसा ही समय आज दोपहर बाद आपके लिए रहा है

वृश्चिक :- पारिवारिक आर्थिक प्रश्न महत्वपूर्ण हो सकते हैं धन संचय की व्यवस्था में बदलाव आएगा। किसी समस्या का समाधान अवश्य होगा। किसी घरेलू या सामाजिक काम के लिए आज के दिन आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हो सकता है किसी मांगलिक कार्य को पूरा करने में आपका योगदान बहुमूल्य साबित हो या फिर किसी रोगी या अस्वस्थ व्यक्ति की सहायता करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। इन सबका प्रतिफल आपको तत्काल ही मिल जाएगा।

धनु :- नए कार्य में रुकावटें आएंगी। किसी सदस्य की आजीविका की समस्या हल होगी। नियमित कार्यक्रम में बाधा चर्चाओं की अधिकता रहेगी। यदि आप किसी सरकारी या गैर सकरकारी संस्था से जुडे हुए काम या फिर अपने घर के रखरखाव के लिए किसी कारगर व्यक्ति को खोज रहे हैं तो उसके लिए दोपहर तक इन्तजार करना होगा। हो सकता है कोई योग्य व्यक्ति आपकी समस्याओं को एकसाथ ही सुलझाने में मददगार हो जाए। आपका जन सम्पर्क भी इस मामले में उपयोगी सिद्ध होगा।

मकर :- भूमि जायदाद के मामले हल होकर उलझेंगे। आय वृद्धि के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। अपनी शारीरिक और मानसिक इच्छापूर्ति के लिए आज आपको कोई अच्छा मौका मिलने वाला है। यदि आप किसी प्रेमी या रोमांस से जुड़े हैं तो अचानक ही आपकी मुलाकात एक सौगात में बदल सकती है। अपने कामकाज को छोड़कर आप मौजमस्ती का सहारा ले सकते हैं। लेकिन यह भी देखें कि इन सबका दुष्प्रभाव किसी तीसरे व्यक्ति पर तो नहीं पड़ रहा है।

कुंभ :- कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल नहीं है। महिला वर्ग से चर्चा व्यवहार में परेशानी बढ़ेगी। आज के दिन आपको काम बिगड जाने की उदासी और मन में खिन्नता हो सकती है जिस बडे काम को जल्द पूरा करने का आपने इरादा बनाया था उसके बीच में कई प्रकार की रूकावटें आने से आपका उत्साह भंग हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम रहेगा। अपने ही लोग परेशानी और विवाद का करण बन सकते हैं।

मीन :- अनावश्यक खर्च से परेशान होंगे। मन की शांति भंग होगी। पारिवारिक व्यवस्था पर धन देंगे मान प्रतिष्ठा को लेकर किसी से विवाद होगा किसी विरोधी या अप्रिय व्यक्ति से सुबह सुबह ही मुलाकात या झड़प हो जाने से आज का दिन आपके लिए नीरस और बेकार साबित हो जाये यदि आप अपने आसपास के बिगडे हुए काम को सुधारने के लिए कुछ समय निकाल लें तो ज्यादा अच्छा होगा अन्यथा आप सीधा ही अपने घर परिवार का रूख करें।

Posted by राजबीर सिंह at 5:38 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh