आज का राशिफल : 06 सितम्बर 2011

मेष :- किसी भी समय कोई भी निजी मामला बिना शुभचिन्तकों की मदद से पूरा नहीं होगा। दूसरों के व्यवहार को सही रास्ते पर लाने के लिए आपकी युक्ति हमेशा ही कामयाब रहती है। आप हमेशा बदलाव और आधुनिक सोच का स्वागत करते हैं। यदि यही व्यवहार आपका अपने प्रति कायम रहा तो आगे चलकर आपको एक महान व्यक्ति की संज्ञा मिल सकती है। अभी से ही आप इसके लिए तैयार रहें।

वृष :- आर्थिक परेशानी होगी। युवा मित्रों का सहयोग उल्लेखनीय रहेगा। किसी लेन - देन के विषय में निपटारा जरूरी होगा। कोई सम्पत्ति या जायदाद से जुड़ी हुई समस्या को आप आज के दिन गम्भीरता से ले सकते हैं। यदि कोई सरकारी या कानूनी दांव-पेच है तो उसको निपटाने के लिए आपके पास बहुत सारे सम्पर्क सूत्र हैं। अगर आप ध्यान लगाकर इनको टटोलते हैं तो कुछ ही देर बाद आपको अपनी समस्या का समाधान भी मिल जायेगा।

मिथुन :- जटिलता के ऐसे दौर वैसे तो आपके जीवन में आते रहेंगे। फिर भी दूसरों को सुधारना आपके बस की बात नहीं है। आज के दिन भी कुछ ऐसी ही चुनौती आपको मिल सकती है। कई बार आप इस प्रकार के धर्म संकट से निकलने में कामयाब रहे। अब भी अच्छा यही है कि वाद - विवाद और झगड़े से दूर रहें। और जहां तक हो सके अपने आपको भी दूसरों के बीच में सही साबित करने का उचित मौका ढूंढ लें।

कर्क :- यांत्रिक अथवा मशीनरी की खराबी के कारण व्यापार में भी व्यवधान सकता है। यदि कुछ उपयोगी तत्व और लोग आपसे विपरीत व्यवहार रखते हुए आपके कामकाज में दखल दे रहे हैं तो आज का दिन इस प्रकार के दिक्कतों को दूर करने में सहायक हो रहा है। उनके साथ संवाद स्थापित करने में आपकी सूझबूझ बहुत ही उच्च कोटि की है। यदि इन सब बातों पर आप अपना प्रभाव छोड दें तो प्रगति का रास्ता आपके सामने तत्काल ही खुल जायेगा।

सिंह :- सब कुछ सुविधाजनक होने में समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र की सफलताएं उद्वेलित करेंगी। आज आपको अपने कामकाज में एक नया जोश भरने की जरूरत है। आपके सहयोगी और सहकर्मी भी इस बात को लेकर काफी दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपने कार्यक्षेत्र या व्यापार में यदि आप इस प्रकार की रणनीति को नहीं अपनायेंगे तो आप दूसरों के मुकाबले काफी पीछे रह जायेंगे।

कन्या :- किसी हर्षदायक समाचार से भी पारिवारिक सदस्यों का गौरव बढ़ेगा तथा जीवन महत्वपूर्ण साबित होगा। कुछ समस्याएं हैं जो आपके निजी और व्यावसायिक जीवन से जुड़ी हुई हो सकती हैं। लेकिन आपको अपने रवैये में सुधार लाना होगा। ऐसी सोच और संवाद क्षमता और कूटनीति भी इस मामले में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यदि आप इस प्रकार से नहीं चलते हैं तो आपकी प्रगति धीमी हो सकती है।

तुला :- जीवन का कार्यक्षेत्र और परिस्थितियां एकदम बदली हुई नजर आयेंगी। व्यक्तित्व और स्वभाव में निखार आएगा। आज के दिन आपके लिए अपने व्यवसाय और कामकाज का दायरा बढ़ाने में मदद कर रहा है। यह दायरा आपकी तरक्की के लिए बहुत जरूरी है। जहां तक संभव है थोड़ा बहुत फेर-बदल करने के बाद आप एक नये सिस्टम से अवगत हो जायेंगे। आज के समय में व्यापार में तरक्की का सबसे सुगम तरीका यही है।

वृश्चिक :- मन में समाया हुआ भय और संकोच समाप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य या अभिमान में सफल होने की आशा रहेगी। व्यापार या कारोबार में किसी नई चीज पर आपका ध्यान केन्द्रित होगा। लेकिन यह भी आवश्यक है कि आपको अपना आत्मविश्वास और पूरी लगन का परिचय देना होगा। यदि आप मन से इधर उधर भटक रहे हैं तो यह संभव नहीं होगा कि आप किसी जटिल काम को समय पर पूरा करने का बीड़ा उठायें।

धनु :- यदि आप राजनीति या राजनीति हलचलों से जुड़े हैं तो आप के भाग्य का भी फैसला हो सकता है। आपके अन्दर जो ज्ञान और आत्मविश्वास है उसके बल पर आज आप अपनी छवि को सुधारने में कामयाब हो सकते हैं। आप अपने प्रियजनों परिवार के सदस्यों और कार्य स्थल के कार्यकर्ताओं का विश्वास पाने में हमेशा सफल रहे हैं। यही युक्ति और तरकीब आपके लिए तरक्की की सीढ़ी बन सकती है।

मकर :- जिन महानुभावों का शनि गोचर से अनुकूल चल रहा है उनके लिए विषम परिस्थतियां लुप्त हो जाएंगी। कुछ अज्ञात और अस्वाभाविक परिस्थितियां आपके आगे पैदा होने वाली हैं। किसी खास परिस्थिति में आपको खुद ही ढलने की कोशिश करनी होगी। अगर कुछ परेशानी या कष्ट भी आए तो उस स्थिति को संभालने में अपने आपको मानसिक रूप से तैयार करना जरूरी है। इन बातों से ही सिद्ध होगा कि आप कितने कामयाब व्यक्ति हैं।

कुंभ :- विश्वास तथा आश्वासन से चलना मुश्किल होगा। आज आपको अपने व्यवहार के बारे में एक नई रणनीति अपनानी होगी। अगर आप दूसरों को सही तौर तरीके से काम करने के लिए राजी नहीं कर सकते हैं तो यही लगेगा कि आप अपने नेतृत्व में कमजोर पड़ते जा रहे हैं। इससे बेहतर तो यही है कि आप अपने आपको ऐसी जिम्मेवारी से अलग कर लें और यही सोच लें कि आपने एक नया रास्ता पकड़ लिया है।

मीन :- लेखन, यात्रा, कलाकारी या जन सम्पर्क से संबंधित कार्य लाभ पहुंचाएंगे। स्वास्थ्य भी आपका बेहतर बना रहेगा। इस दौर में आपका ध्यान आजकल अपने घर - परिवार और जायदाद पर ज्यादा रहेगा। परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपकी चिन्ता बढ़ा रहा है। संभव है इसके लिए आपको कुछ आर्थिक उपाय भी करने पड़ें। जहां तक हो सकता है आप सभी क्षेत्रों में तालमेल बिठाकर चलने में ही अपनी भलाई समझते हैं।

Posted by राजबीर सिंह at 5:37 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh