आज का राशिफल : 05 सितम्बर 2011

मेष :- सुखदायक और उन्नतिगामी घटनाक्रम का लाभ मिलेगा। कुछ मानसिक व्यग्रता और सुख-आराम में व्यवधान भी सकता है। शरीर में आलस्य हो सकता है। बहुत समय से चल रहा कोई विवाद या मामला आज अचानक ही समाप्त होने जा रहा है। किसी आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी भागीदारी एक नया विकल्प बन सकती है। घर में किसी मूल्यवान वस्तु का आगमन हो रहा है और किसी नए अतिथि या मेहमान के आने से आपकी खुशियां बढ़ रही हैं।



वृष :- लेखन स्वाध्याय अथवा मानसिक श्रम में मन एकाग्र नहीं हो पाएगा। सावधानी अति आवश्यक है। आपका स्वास्थ्य आज सुधार की ओर अग्रसर हो रहा है। हो सकता है इसी वजह से आपको अपने कामकाज में उत्साह बनाए रखने में मदद मिले। यदि आप अपने समय का सही उपयोग करेंगे तो निर्धारित लक्ष्य के नजदीक पहुंचने में देर नहीं लगेगी। लेकिन दूसरों की तरफ ध्यान आकर्षित होने से आपका काम रुक सकता है।



मिथुन :- जीवन की समस्याओं और जटिलताओं को सुलझाने में ही समय व्यतीत होगा। कई दिनों से कोई अवरुद्ध लाभ आपको मिलने में देर लग रही है। आज के दिन आपके पास कोई ऐसी खबर रही, जो आपके लिए आगे चलकर लम्बी दौड़ का घोड़ा साबित हो। दीर्घकालीन योजनाओं और परियोजनाओं में आपकी भागीदारी केवल आपके यश और ख्याति को बढ़ाएगी बल्कि धन लाभ भी करवाएगी।



कर्क :- आज आप अधिक कार्य व्यस्त और सुख समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहे हैं। आज का दिन आपके लिए मनोकामना की पूर्ति करने में सहायक हो रहा है। प्रात : काल से ही कुछ अच्छी खबरें और सन्देश आपको मिलते जा रहे हैं यदि आप इसी तरह से अपने कामकाज में तल्लीन रहेंगे तो आगे का समय आपके लिए धन समृद्धि से भरपूर हो जायेगा। मन की चिन्तायें भी कम होंगी और नजदीकी लोगों में भी अच्छा असर पड़ेगा।



सिंह :- आज कुछ पूर्वाग्रह से भरे हुए उत्तरदायित्व स्वत : ही पूरे हो जाएंगे। किसी सार्वजनिक घटना या घोषणा से आपकी सुख शांति में व्यवधान पड़ सकता है। अचानक ही कुछ विपरीत परिस्थितियां पैदा होने से आपका आत्मविश्वास विचलित हो सकता है। कुछ इन्ही कारणों से आज आप अपना कार्यक्रम भी स्थगित कर सकते हैं। जिन लोगों ने आपके लिए रुकावट खड़ी की है उनको पहचानना आपके लिए जरूरी होगा। तभी आपकी आगे की चिन्ता कम होगी।



कन्या :- अच्छे और बुरे व्यक्ति की पहचान करने में देर नहीं लगेगी। किसी प्रेमी या जीवन साथी के व्यवहार से आपको आज मन में उदासी और अशान्ति का समावेश रहेगा। बार-बार किसी किसी कारण आपको अपने परिजनों और मित्रों से उपेक्षा और विरोध का सामना करना होता है। यदि आप चाहते हुए भी किसी प्रकार की गलत धारणा से ग्रस्त हैं तो उसमें सुधार लाना जरूरी होगा। तभी आपके सम्बन्ध दूसरों के साथ मधुर होंगे।



तुला :- घर में अतिथि मेहमान जमे रहेंगे या फिर आप भी किसी के अतिथि बनकर प्रवास कर सकते हैं। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्म संतोष बना रहेगा। आज आपके स्वाभाविक उत्साह और पराक्रम में वृद्धि हो रही है। आपको अपने प्रयासों में लगातार ही सफलता भी मिलती जा रही है। सामाजिक और राजनितिक मंच पर भी आपका नाम सम्मान और आदर से लिया जायेगा। यदि किसी संस्था या संगठन के प्रतिनिधि हैं तो आपको कुछ जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती हैं।



वृश्चिक :- आज का दिन परिश्रमपूर्ण तथा दौड़भाग से भरा रहेगा। फिलहाल आपके आगे-पीछे विरोधियों और आलोचकों का दबदबा चल रहा है। आज आप अपने जिस काम को पूरा करने के लिए कटिबद्ध रहेंगे उसमें भी कुछ ऐसी ही तस्वीर उभर कर रही हैं। लेकिन यह भी ठीक नहीं है कि आप इन छोटी-मोटी दिक्कतों को दूर नहीं सकते हैं। यदि आप दृढ़ निश्चय से मुकाबला करेंगे तो आपकी विजय होनी निश्चित है।



धनु :- एक साथ कई प्रकार के उपक्रम सामने खड़े होंगे। समय की मांग को दखेते हुए अपने चारों ओर देखना जरूरी है। किसी मोटे लाभ के लिए आज आपके मन में काफी चिन्ता और उत्सुकता रहेगी। हो सकता है कुछ विघ्न बाधा भी अभी इस काम को पूरा करने में कुछ समय और लग जाए। लेकिन यदि आप अपने इरादे और उदारता के बल पर कोई नई रणनीति जाहिर करेंगे तो आपका कार्य अचानक ही सम्पन्न हो सकता है।



मकर :- यदि आप अवसरों को इसी प्रकार से उपयोग में लाते रहें तो आगामी समय में आपका व्यक्तित्व एक विशाल मंच पर उदित होगा। कुछ अद्भुत घटनाएं आजकल आपके साथ हो रही हैं। यह सब अशुभ गोचर का प्रभाव है। आपके ऐसा नहीं समझना चाहिए कि हमेशा ही ऐसी स्थिति रहेगी। आपके जीवन में उतार-चढाव बहुत जल्दी-जल्दी आते हैं। आज भी कुछ ऐसे ही संकेत आपको मिल रहे हैं। विचलित होने की जरूरत नहीं लेकिन थोड़ा इन्तजार जरूर करना होगा।



कुंभ :- आज आपको अपनी शारीरिक और मानसिक इच्छापूर्ति का सुख और हर्ष मिलेगा। धन आदि के लाभ में विस्तार होगा। अनेक जातकों को अच्छी मोटी रकम भी हाथ में आएगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है। किसी नए व्यक्ति द्वारा सम्मान और दावत दिए जाने की खुशी होगी। कोई अच्छा उपहार या सौगात भी आपको सांयकाल तक मिल सकती है। कहीं निकट दूर की मनोरंजक यात्रा भी आज के दिन सम्पन्न हो सकती है।



मीन :- यदि आप व्यापार क्षेत्र में प्रविष्ट कर चुके हैं तो छोटे सदस्यों पर अधिक भरोसा करना हानिकारक है। आज का दिन आपके लिए कुछ विपरीत और खिन्नता से भरा हुआ रहेगा। किसी काम में लगातार असफलता मिलने से मन में उदासी रहेगी। वरिष्ठ और परिवार के सदस्य आपकी खिलाफत कर सकते हैं। चलते-फिरते भी किसी नए बवाल में उलझने से आपको व्यर्थ का लांछन और कानूनी झंझट झेलना पड़ सकता है।

Posted by राजबीर सिंह at 4:23 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh