आज का राशिफल : 03 सितम्बर 2011

मेष :- शौक और आराम की सभी अभिलाषाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य और व्यक्तित्व में सुधार होगा। यदि आप अपने काम को छोड़कर किसी दूसरे की मदद के लिए आगे आयेंगे तो आज पूरे दिन ही व्यर्थ की भागदौड और तनाव में व्यतीत होगा। आपको बार बार अपने इरादे बदलने में दिक्कत आयेगी। यह भी ठीक है कि दूसरे की मदद करें। लेकिन अगर आपकी क्षमता कुछ कमजोर है तो पीछे हट जाने में भी देर करें। हो सकता है दूसरों की मदद करना आपको महंगा पड़े।



वृष :- सरकार या सरकारी मामले के लोग आपके कामकाज में सहयोग करेंगे। आज के दिन आपका पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा। जमीन-जायदाद और शेयर-बॉंन्ड आदि में भी धन लगाना आपके लिए फायदेमन्द हो सकता है। कारोबार की स्थितियां अगर कुछ ढीली भी चल रही हैं तो आप चिन्ता नहीं करें। आपके व्यापारिक सम्बन्धों का लाभ आपके निकटजनों और परिवार के सदस्यों को मिल सकता है।



मिथुन :- यदि किसी जोखिम भरे कार्य का बीड़ा उठाते हैं तो विजयश्री भी आपको मिल जाएगी। इस समय किसी पेचीदा और लम्बे खिंचने वाले मामले में जोखिम लेना ठीक नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र और कारोबार में तनाव बढ़ने से आजकल आपकी भागदौड़ भी बढ़ रही है। हो सकता है आज भी आपको कुछ ऐसी ही परेशानियों और जोखिम भरे काम से सामना हो। लेकिन सांयकाल तक मानसिक शांति और संतोष मिल जायेगा।



कर्क :- अन्य लोगों के पराक्रम से आतंकित हों क्योंकि जो भी आपके भाग्य में है उतना अंश आपके पास भी स्वत : ही रहा है। आज आप अपने ही परिजनों को समझाने में या अपनी बात कहने में असमर्थ रह सकते हैं। यदि आप नौकरी या सरकारी कार्यक्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको सब तरफ दृष्टिपात करके नजर दौड़ाने की जरूरत होगी। कोई भी कमजोर कड़ी आपके लिए मुसीबत का पैगाम ला सकती है जितना हो सके सहज और सावधान रहकर अपना काम व्यवस्थित करें।



सिंह :- व्यापारिक गतिविधियां और तीव्र होंगी। दूरस्थ स्थानों से आपूर्ति और सम्पर्क बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। जब भी आपकी मानसिक परेशानियां बढती हैं तो आपके नजदीकी शुभचिन्तक और परिजन आपके लिए एक सहारा बनकर आगे आते हैं। आज भी कुछ ऐसी ही परिस्थिति आयेगी जब आपको अपने जीवन साथी का पूरा भरोसा और सहयोग प्राप्त होगा। कुछ देर ही सही लेकिन मनोरंजन और आत्मशान्ति के लिए किसी सामाजिक कार्यक्रम अवश्य भाग लें।



कन्या :- मशीनरी और लोहे आदि के कारोबार में विशेष लाभ दिखाई देगा। पिछली घटनाओं के चलते आज आपका मन कुछ देर के लिए अशान्त रहेगा। जो काम आपने पहले से ही निर्धारित कर रखें हैं उनमें भी रुकावट सकती है। दोस्तों और सहकर्मियों से मतभेद पैदा होंगे। खर्च की मात्रा बढ़ने से भी बेचैनी हो सकती है। यदि आप कोई वाहन चला रहे हों तो रास्ते भर तनावमुक्त होकर चलें। खतरा कहीं भी आपको विचलित कर सकता है।



तुला :- जमीन-जायदाद और कृषि से संबंधित लेन देन में भी आपको अच्छे लाभ की आशा रखनी चाहिए तभी आप पूरा लाभ उठा सकते हैं। आज के दिन आपको अपने जमा पूंजी को किसी अच्छे फंड या स्रोत पर निवेश करना फायदेमन्द साबित होगा। यदि आप कोई खुदरा या थोक व्यापार करने की बात सोच रहे हैं तो भी समय का अच्छी तरह विश्लेषण कर लें। हो सकता है जो धन आप अपनी उन्नति के लिए लगा रहे हैं उसका लाभ तत्काल मिल पाये।



वृश्चिक :- दाम्पत्य जीवन में कुछ कठिनाई सकती है। जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आज के दिन आपको अपने सरकारी या गैरसरकारी कामकाज को पूरा करने में लगा देना चाहिए। यदि आप स्टूडेन्ट या विद्यार्थी हैं तो आपको कुछ इधर उधर के ख्याल और रोमानी विचार विचलित कर सकते हैं। यदि आप कहीं पर आकर्षण महसूस कर रहे हों तो उसके पक्ष और विपक्ष पर अच्छी तरह विचार कर लें। बाद में जाकर पीछे हटने पर बहुत नुकसान हो सकता है।



धनु :- अस्थाई और स्थाई उद्यमी को उद्यम संचालित करने में समय व्यतीत होगा। इस समय आपको अपने शिक्षण और प्रशिक्षण पर अधिक जोर देना चाहिए। यदि आप किसी गम्भीर विषय के जानकार हैं तो उस मामले में भी अपने आपको केन्द्रित करना बेहतर होगा। आपके द्वारा किया जाने वाला कोई भी रचनात्मक कार्य आपको थोड़े समय बाद लाभ देने में समर्थ हो जायेगा। अपनी परिस्थितियों को सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करें।



मकर :- मकान अथवा वाहन आदि को बदलने या नई खरीद की संभावना होगी। आज का दिन आपको व्यवसायिक और आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। अच्छे समय और सौभाग्य के चलते आपको प्रत्येक कार्य में सहज ही सफलता मिल जायेगी। परिवार के कुछ जटिल उत्तरदायित्व भी पूर्ण करने में आप सक्षम होंगे। अगर किसी के साथ पहले कोई मनमुटाव हो रखा है तो वह भी अचानक दूर हो जायेगा।



कुंभ :- भद्र पुरूषों का सहयोग मिलता रहेगा। सभी प्रयास सिद्ध होने लग जायेंगे। हमेशा की तरह आप एक बार फिर व्यस्त और कठोर परिश्रम के दायरे में सिमट जायेंगे। आज आपको अपने काम को पूरा करने में किसी ठोस सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपका अपना आत्मविश्वास ही अकेले इतना सबल और सक्षम बनेगा कि आप एक ही झटके में सफलता के द्वार पर खड़े होंगे। इस समय आपको कारोबार और व्यापार में अच्छा लाभ भी होगा और किसी सुनियोजित कार्य में प्रगति होने से संतोष भी मिलेगा।



मीन :- अगर आप किसी बड़ी पूंजी वाले उद्योग से जुड़े हैं तो अपने नियोजकों की ओर से भी आपको कुछ आधारभूत सुविधाओं का भी लाभ हो सकता है। आज के दिन आपको अपने कारोबार या छिटपुट व्यापार में आंशिक लाभ हो सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं और कुछ आर्थिक संकोच से गुजर रहे हैं तो किसी नई योजना में आपका शामिल होना एक अच्छी शुरुआत मानी जायेगी। कुछ लोगों को जोखिम या रिस्क लेने से ही फायदा हो सकता है लेकिन अवांछित कार्य से बचना जरूरी होगा।

Posted by राजबीर सिंह at 4:48 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh