सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद वादा निभाने में असफल: बान की मून
ताजा खबरें, देश-विदेश 2:47 am
पिछले सप्ताह उन्होंने वादा किया था कि वह विपक्ष के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं करेंगे मगर वह उसे निभाने में भी असफल रहे.
बान ने संवाददाताओं से कहा, यह बात हमें परेशान कर रही है कि वह अपना वादा नहीं निभा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि असद ने पिछले सप्ताह फोन पर हुई बातचीत के दौरान वादा किया था कि वह विपक्ष के खिलाफ सैन्य बलों का प्रयोग नहीं करेंगे.
सीरिया ने रोकी सैनिक कार्रवाई:असद
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को बताया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सैनिक कार्रवाई रोक दी गई है.
असद के साथ फोन पर हुई बातचीत में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने नागरिकों के खिलाफ सैनिक कार्रवाई और मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चेतावनी दी.
मून ने लताकिया जिले के अल रामेल और दूसरे जगहों पर सैनिक कार्रवाई को तुरंत रोकने को कहा.
अल रामेल में कई हजार फलस्तीनी शरणार्थी रहते हैं.
संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा है कि महासचिव ने इस बात पर जोर दिया कि सभी सैन्य अभियान और गिरफ्तारी तुरंत रोक दी जाए.
राष्ट्रपति असद ने कहा कि सभी सैन्य और पुलिस अभियान रोक दिए गए हैं.
असद का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वह अपने 26 गैर जरूरी अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों को अस्थायी रूप से सीरिया से वापस बुला रहा है.