तस्वीरे : लंदन में भड़की हिंसा की

ईस्ट लंदन में दंगे भड़क उठे हैं। पुलिस अफसरों को ड्यूटी पर लगाया गया है लेकिन

प्रदर्शनकारियों की ढिठई के आगे सब बेकार साबित हो रहा है। दंगो का

सिलसिला सोमवार को भी लंदन की सड़कों पर दिखाई दिया।

हुड़दंगियों की युवा टोलियों ने गाड़ी, दुकानों

को आग के हवाले कर दिया।



लंदन के उत्तरी इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के बाद टोटेनहाम से भड़की हिंसा एनफील्ड, बिक्सटन,डाल्स्टोन, इसलिंगटन वाल्थमस्तोव में फैल गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर

हमले किए,लूटपाट की और हिंसा पर उतर आए। हमलों के सिलसिले में

अब तक 160 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आक्सफोर्ड

सर्कस को भी निशाना बनाया गया।



इन घटनाओं से 1980 के दशक के नस्ली हिंसा की याद ताजा हो गई है। मेट्रोपोलिटन

पुलिस कमांडर क्रिस्टीन जोन्स ने कहा, अधिकारी अपने खिलाफ हो रही

भारी हिंसा को देखकर परेशान हैं।



लंदन में दंगों की आग बर्मिंघम तक पहुंच गई है। यहां कल से तीसरा टेस्ट मैच होना है और

टीम इंडिया के खिलाड़ी एक होटल में रुके हुए हैं। बर्मिंघम में दंगे शुरू होने

के बाद वहां लोगों ने कुछ पबों और मॉल्स में

लूटपाट और पत्थरबाजी की।



इस दौरान बर्मिंघम के विक्टोरिया स्क्वेयर में टीम इंडिया का एक कार्यक्रम भी रखा

गया था, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा,

विराट कोहली और प्रवीण ओझा भी पहुंचे थे।



उनकी किस्मत अच्छी थी कि उनके जाने के 10 मिनट बाद उसी जगह पर हंगामा शुरू हो

गया और टीम इंडिया के खिलाड़ी बाल-बाल बच गए। उन्हें किसी तरह के

नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल खिलाड़ी शाम से ही अपने

होटल के बाहर कहीं नहीं निकले हैं।



पुलिस की गोलीबारी में एक युवक की मौत के बाद लंदन में भड़के दंगों ने 2012 में होने वाले

ओलंपिक खेलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दंगे की वजह से अगले

वर्ष होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए बनाए गए स्टेडियम की सुरक्षा

को भी खतरा पैदा हो गया है।



प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपनी छुट्टियों को कैंसिल कर बीच में ही स्वदेश

लौटने का फैसला किया।



ब्रिटिश पुलिस ने कहा है कि लंदन में दंगे फैलाने में ब्लैकबेरी जैसी मोबाइल प्रौद्योगिकी

और टि्वटर एवं फेसबुक जैसी नेटवर्किंग वेबसाइटों ने अहम भूमिका निभाई है।

दरअसल जो लोग पुलिस और दुकानों को निशाना बना रहे हैं वे आधुनिकतम

मोबाइल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहे है।



दंगों की जद में टोटेनहाम इलाका है। लंदन पुलिस ने घटना की व्यापक जांच शुरू कर दी है।

दंगे के कारण गृह मंत्री टेरेसा मे गर्मी की छुटि्टयां बीच में ही

छोड़कर वापस लौट आई हैं।



दंगो का सिलसिला सोमवार को भी लंदन की सड़कों पर दिखाई दिया। हुड़दंगियों की युवा

टोलियों ने गाड़ी, दुकानों को आग के हवाले कर दिया।



















































Posted by राजबीर सिंह at 5:28 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh