हर्ले-डेविडसन ने भारत में लांच की 'फैट बॉय स्पेशल'
ताजा खबरें, व्यापार 12:08 am
दिल्ली शोरूम में इस मॉडल की कीमत 19.7 लाख रुपये है.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस माडल का आयात किया जाएगा और यह हर्ले-डेविडसन की डीलरशिप में उपलब्ध होगा. इस समय कंपनी के डीलरों के पास 14 मॉडल उपलब्ध हैं.
हर्ले-डेविडसन इंडिया के प्रबंध निदेशक अनूप प्रकाश ने कहा, ''अब हम हर्ले-डेविडसन फैट बॉय स्पेशल लांच कर रहे हैं. यह बाइक हर्ले-डेविडसन की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएगी."
कंपनी ने एचडीएफसी बैंक के साथ गठबंधन करने की भी घोषणा की. हर्ले-डेविडसन ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ पहले ही गठबंधन कर रखा है.
प्रकाश ने कहा, '' इस व्यवस्था से मोटरसाइकिल के उत्साही लोगों को हर्ले-डेविडसन समुदाय में शामिल होने का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी."