स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 3:55 am
इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक ने तीन पुलिस कर्मियों रविकान्त श्रीवास्तव एसआई(एम)/आशुलिपिक, रमेश चन्द्र पाण्डेय आरक्षी व राजेन्द्र प्रसाद तिवारी आरक्षी को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत किया.
श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस ने बहुत अच्छा कार्य किया है, फिर भी आन्तरिक सुरक्षा के लिये विभिन्न स्रोतों से आ रही चुनौतियों के कारण पुलिस को निरन्तर सतर्क रहने व सौहार्द बनाये रखने की आवश्यकता है.
आगामी होने वाला विधान सभा चुनाव पुलिस के लिये एक चुनौती है, जिसे धैर्य और साहस के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार सहित तत्पर रहना होगा, इसलिये हमें अभी से सजग रहने की आवश्यकता है.
इस अवसर पर
बाबू लाल यादव, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण,
बृजलाल, विशेष महानिदेशक पुलिस अपराध एवं कानून-व्यवस्था,
रिजवान अहमद, अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार प्रकोष्ठ,
अरविन्द कुमार जैन, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवेज,
विपन कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण,
एपी माहेश्वरी, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था,
एकेडी द्विवेदी, पुलिस महानिरीक्षक स्थापना,
जीपी शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध,
महेन्द्र मोदी, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार,
पीवी रामाशास्त्री, पुलिस महानिदेशक के सहायक,
श्रीमती रेणुका मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन,
अभय कुमार प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक
सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।