अन्ना का आंदोलन - छठवां दिन _ मिनट दर मिनट खबर
ताजा खबरें, देश-विदेश, राजनीति 8:21 pm
टीम अन्ना ने भी बातचीत के लिए तैयार रहने के संकेत देते हुए कहा है कि सरकार बताए कब, कहां और किससे बात करनी है।
लगातार छठे दिन अनशन पर बैठे अन्ना ने रामलीला मैदान में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, लोकपाल बिल पर सरकार ने सिविल सोसायटी को धोखा दिया है। उन्होंने कहा, 'भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सरकार ईमानदार नहीं है।
अप्रैल में मेरे अनशन के बाद सरकार ने साझा समिति तो बना दी, लेकिन दो महीने तक बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका।'
आज रविवार का दिन है. छुट्टी का दिन है. लोगों के बीच अन्ना का क्रेज है।
- 23:12 : श्री श्री रविशंकर ने अन्ना हजारे को देश को बचाने और मजबूत बनाने वाला ‘‘संत’’ कहा.
- 22:57 : अभिषेक मनु सिंघवी के घर अन्ना समर्थकों ने नारे लगाए.
- 22:32 : भैयूजी महाराज ने कहा कि जनलोकपाल बिल पर सार्थक पहल की जाएगी.
- 22:29 : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने विश्वविद्यालय कैंपस से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकाला.
- 22:27 : दिल्ली में अन्ना के समर्थन में दृष्टिहीनों ने भी मार्च निकाला.
- 22:26 : श्री श्री रविशंकर ने आज कहा, अन्ना के नेतृत्व में शुरू हुआ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन ‘नया इतिहास’ बना रहा है.
- 22:20 : उन्होंने कहा हमारी किसी मांग को शामिल नहीं किया गया है.
- 22:20 : केजरीवाल ने कहा, हमें सरकार की ओर से एक प्रस्ताव मिला है जिसमें और कुछ नहीं बल्कि सरकार का लोकपाल बिल है.
- 21:41 : केजरीवाल ने कहा कि सरकार से समझौते की बात गलत है.
- 21:34 : अन्ना के आंदोलन के समर्थन में इंडिया गेट से रामलीला मैदान तक निकली महारैली के कारण अब भी जगह-जगह यातायात बाधित है
- 21:26 : अन्ना से सुलह की सरकार की कोशिश तेज
- 21:24 : अन्ना के प्रस्ताव पर सिब्बल के घर पर बैठक
- 20:51 : भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के समर्थन में कोलकाता में करीब सौ कारों की रैली निकाली गई.
- 20:49 : महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव उमेश चंद्र सारंगी, कपिल सिब्बल से मिलने पहुंचे.
- 20:33 : अन्ना ने कहा, अगर लोकपाल बिल पारित नहीं हुआ, तो 30 अगस्त को देश में अभूतपूर्व क्रांति होगी
- 20:31 : लोकपाल पर सरकार ने हमें धोखा दिया : हजारे
- 20:17 : रामलीला मैदान पहुंचे श्री श्री रविशंकर, अन्ना से की मुलाकात.
- 20:17 : हम भ्रष्टाचार का पैसा वसूलेंगे और इसके लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी: अन्ना
- 20:02 : हम चाहते हैं कि लोकपाल विधेयक के साथ एक मजबूत न्यायिक जवाबदेही विधेयक पारित हो:प्रशांत भूषण
- 20:01 : टीम अन्ना की कोर कमिटी के सदस्य स्वामी अग्निवेश ने कहा कि वह वार्ता को तैयार हैं लेकिन इसके लिये सरकार को वातावरण तैयार करना चाहिए.
- 20:00 : राज्य मंत्री वी नारायणसामी ने हजारे से अपील की है कि वह अपना अनशन वापस लेकर लोकपाल विधेयक पर अपने विचार संसद की स्थाई समिति के सामने रखें.
- 20:00 : पूर्व न्यायाधीश और कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े ने दावा किया कि भ्रष्टाचार को अब ज्यादा समय तक अनदेखा नहीं किया जा सकेगा.
- 19:59 : अन्ना हजारे की ओर से शुरू किये अभियान के समर्थन में आस्ट्रेलिया में रहने वाले कई भारतीय नागरिकों ने मेलबर्न और सिडनी में रैलियां कीं.
- 19:48 : हम भ्रष्टाचार का पैसा वसूलेंगे और इसके लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी: अन्ना
- 19:40 : अन्ना ने आज कहा, मेरा वजन चार किलो कम हुआ है. मेरी तबीयत थोड़ी कमजोर है.
- 19:36 : संसदीय कार्य राज्यमंत्री हरीश रावत ने आज कहा, लोकपाल मुद्दे पर गतिरोध तोड़ने के लिए केंद्र ने विभिन्न स्तरों पर टीम अन्ना के साथ बातचीत प्रक्रिया शुरू की है.
- 19:35 : हरियाणा के अंबाला में किन्नरों ने कहा कि वे अन्ना के आंदोलन को समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जाने की योजना बना रहे हैं.
- 19:34 : अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में अब किन्नर भी उनके साथ हो गए हैं.
- 19:32 : रामविलास पासवान ने कहा, लोकपाल बिल के दायरे में पीएम और न्यायपालिका को लाया जाए या नहीं, यह मुद्दा नहीं है बल्कि बिल का राष्ट्रहित में होना जरूरी है.
- 19:02 : अन्ना के रक्तचाप में गिरावट: सूत्र
- 18:54 : श्री श्री रविशंकर आज 8.30 बजे रामलीला मैदान पहुंचेंगे और अन्ना से मुलाकात करेंगे.
- 18:52 : डॉक्टर त्रेहन की टीम ने की जांच.
- 18:52 : डॉक्टरों की टीम अन्ना का मेडिकल चेकअप कर रही है.
- 18:46 : मुंबई में अन्ना के समर्थन में टीवी कलाकार भी उतरे. इनमें बड़ी तादाद नन्हें कलाकारों की है.
- 18:38 : मध्य प्रदेश के मंदसौर में कांग्रेस सांसद मीनाक्षी नटराजन के घर के बाहर लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की.
- 18:36 : हजारों की संख्या में लोग रामलीला मैदान से अन्ना के समर्थन के लिए निकले हैं.
- 18:36 : अन्ना के समर्थन में इंडिया गेट से रामलीला मैदान तक रैली निकाली गई.
- 18:25 : 128 घंटे से अनशन पर अन्ना
- 18:09 : बांद्रा से आजाद मैदान तक अन्ना समर्थकों ने रैली निकाली.
- 18:08 : मुंबई में अन्ना के समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा है.
- 17:52 : कानपुर में भी अन्ना और जन लोकपाल विधेयक के समर्थन में रविवार को शहर के ग्रीन पार्क में एक विशाल रैली निकाली गई
- 17:34 : अन्ना के समर्थन में 40 से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री आवास के नजदीक धरना दिया.
- 16:49 : इलाहाबाद में सैकड़ों लोग जुलूस की शक्ल में स्थानीय सपा सांसद रेवती रमन के घर पहुंचे और उनसे संसद में जन लोकपाल बिल को समर्थन देने की अपील की.
- 16:47 : कपिल सिब्बल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
- 16:46 : ये लोग प्रधानमंत्री को सिविल सोसायटी की तरफ से फूल देने गए थे.
- 16:46 : प्रधानमंत्री आवास के पास से करीब 80 लोग हिरासत में लिए गए.
- 16:41 : अन्ना ने कहा कि सांसदों से संसद में जन लोकपाल बिल पारित कराने की मांग करें.
- 16:41 : अन्ना ने लोगों से आह्वान किया कि अपने-अपने सांसदों के घर के बाहर धरना दें.
- 16:38 : अन्ना के अनशन के 126 घंटे पूरे हो चुके हैं.
- 16:37 : अभी से इंडिया गेट पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है.
- 16:35 : आज शाम इंडिया गेट से भी मार्च निकलेगा
- 16:35 : अन्ना ने कहा, पीएम भी आ जाएं तब भी जन लोकपाल से कम पर खत्म नहीं होगा अनशन.
- 16:29 : दिल्ली में रेडियो टैक्सी वाले भी अन्ना के समर्थन में आ गए हैं.
- 16:15 : रविवार को अन्ना की मुहिम में रामलीला मैदान में एक लाख से ज्यादा लोगों का सैलाब जुटा है.
- 15:43 : जनता इस ‘गांधी टोपी’ को लगाकर अपनी उपस्थिति अन्ना के आंदोलन में दर्ज करा रही है. और खूब खुश दिख रही है.
- 15:43 : यह ‘नेहरू टोपी’ के नाम से खूब बिक रही है.
- 15:42 : अन्ना आंदोलन की जान बन गई है ‘गांधी टोपी’.
- 15:40 : संतोष हेगड़े ने रामलीला मैदान में घोषणा की कि जब तक अन्ना जी का अनशन चलेगा, वह उनके साथ हैं.
- 15:40 : अन्ना को समर्थन देने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े भी दिल्ली आए.
- 13:42 : पर सफेद रंग ने कमाल कर रखा है. ऐसा लग रहा है कि एक सफेद कैनवास पर कई रंग-बिरंगे चेहरे उकेर दिए गए हैं.
- 13:42 : रामलीला मैदान में अचानक देखें तो लगता है कि उसके कई कोने रंग-बिरंगे रंगों से भर गए हैं.
- 13:41 : रामलीला मैदान में लोगों का हुजूम आता जा रहा है.
- 12:13 : इनमें कई अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी है.
- 12:13 : देश के कई नामी खिलाड़ियों ने रामलीला मैदान में मंच से अन्ना के आंदोलन को समर्थन किया.
- 11:41 : अन्ना ने कहाकि की चर्चा की राह खुली है. सरकार अगर चाहेगी तो लोकपाल बिल पर वार्ता होगी.
- 11:40 : अन्ना हजारे ने जैसे ही मंच से बोलना शुरू किया लोगों ने जमकर तालियां बजाई.
- 10:40 : वह जनलोकपाल बिल के बारे में जनता को बता रही है. आखिर जनलोकपाल बिल क्या है.
- 10:40 : किरण बेदी अब जनलोकपाल बिल पर पाठशाला लगा रही है.
- 10:38 : किरण बेदी झंडा फहराया रही है.
- 10:38 : इधर किरण बेदी ने स्थिति पर चिंता जताई है.
- 10:37 : जनता उत्साहित है और जोश से भर गई है.
- 10:36 : ‘दिल दिया जान भी देंगे’ गाना बज रहा हैं.
- 10:35 : लोग उनके हालात को देखकर चिंतित हैं.
- 10:35 : अन्ना हजारे का मेडिकल चेकअप हो रहा है.
- 10:23 : अन्ना का आकर्षण उन्हें मैदान में खींच ला रहा है.
- 10:22 : मैदान में कई जगह विदेशी देखे जा रहे है.
- 10:17 : चारों तरफ नारे लग रहे हैं.
- 10:17 : रामलीला मैदान में देशभक्ति के गाने गूंज रहे हैं.
- 10:10 : अन्ना की घोषणा कि ‘मैं रहू या ना रहूं पर मशाल जलती रहेगी.’ इस बात का मैदान में बैठे लोग जगह-जगह चर्चा कर रहे है.
- 10:07 : लोग नारे लगा रहे है.
- 10:06 : रामलीला मैदान में भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही है.
- 10:05 : अन्ना के अनशन को 120 घंटें हो गए हैं.
- 10:05 : अन्ना के अनशन का आज छठवां दिन है.
- 9:22 : रामलीला मैदान पर धीरे-धीरे माहौल गरम होता जा रहा है.
- 9:19 : हो सकता है आज रामलीला मैदान पर भीड़ बढ़ जाए.