अन्ना का आंदोलन - ग्यारहवां दिन _ मिनट दर मिनट खबर

दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना हजारे का अनशन शुक्रवार को ग्यारहवें दिन में प्रवेश कर गया है.

अनशन के दसवें दिन सरकार और अन्ना टीम के बीच कई दौर की वार्ता हुई.

अन्ना हजारे ने अनशन स्थल से कई बार अपने समर्थकों को भाषण से ऊर्जा प्रदान की, जबकि अन्ना हजारे अनशन के चलते शारीरिक रूप से कमजोर दिखे.

पढ़िए पल-पल की ख़बर.

लोकसभा मे शुक्रवार को अन्ना हजारे की शर्तों के तहत जन लोकपाल मुद्दे पर नियम 184 के तहत चर्चा होगी उसमें वोटिंग भी शामिल है।

  • 0:09 : केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख ने शुक्रवार शाम दो बार अन्ना हजारे से फोन पर बात की लेकिन गतिरोध दूर करने में कोई प्रगति हासिल नहीं हो पाई.
  • 23:05 : कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के आवास पर टीम अन्ना की बैठक.
  • 23:03 : आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य और शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने अन्ना के जनलोकपाल बिल का समर्थन किया.
  • 21:56 : अन्ना हजारे अनशन के 11वें दिन समर्थकों का उत्साह बढ़ाने के लिए जोरदार आवाज में 'भारत माता की जय' के नारे तो लगाये लेकिन उन्होंने हर रोज की तरह रामलीला मैदान में उपस्थित जनता को संबोधित नहीं किया.
  • 21:47 : राजधानी लखनऊ में प्रधान डाकघर (जीपीओ) और झूले लाल पार्क में हजारे के समर्थन में धरना प्रदर्शन जारी है. इसके अलावा शहर में साइकिल तथा मोटरसाइकिल रैलियां निकालकर भी हजारे के प्रति समर्थन व्यक्त किया गया.
  • 21:46 : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने सदन में यह प्रस्ताव रखा कि राज्य विधानसभा की ओर से अन्ना हजारे को अनशन समाप्त करने की प्रार्थना की जाये.
  • 21:18 : शिवसेना ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रति पूर्ण समर्थन जताया है, लेकिन उनके सहयोगियों पर अपने हितों के लिए अन्ना की जान से खेलने का आरोप लगाया.
  • 21:18 : सरकार ने अपने लोकपाल विधेयक के स्थान पर किसी अन्य विधेयक को पेश करने से इनकार करते हुए कहा कि पहले पेश किए जा चुके विधेयक में संशोधन करना बेहतर होगा.
  • 21:17 : अन्ना हजारे पक्ष के प्रमुख सहयोगी प्रशांत भूषण ने कहा कि संसद यदि उनकी तीन मांगों पर प्रस्ताव पारित करती है या कम से जन लोकपाल विधेयक पेश करती है तो अन्ना अनशन समाप्त कर देंगे.
  • 21:16 : प्रधानमंत्री मनहमोन सिंह अन्ना हजारे के उस पत्र का जवाब देंगे, जिसमें हजारे ने कहा था कि यदि संसद उनकी तीन मुख्य मांगों को मान लेती है तो वह अपना अनशन तोड़ देंगे.
  • 18:45 : जनलोकपाल विधेयक पर शनिवार को होगी बहस,प्रणब मुखर्जी देंगे बयान.
  • 18:43 : रामलीला मैदान में पुलिस से हाथापाई,दो गिरफ्तार.
  • 18:10 : ओमपुरी बोले,अन्ना के अंदर बापू की रूह आ गई है. अभी बहुत लड़ाइयां लड़नी है, ये सिर्फ शुरुआत है.लोकपाल के बाद चुनाव सुधारों के लिए आंदोलन होगा.हम नालायक लोगों को चुनकर भेजते हैं.
  • 18:09 : ओमपुरी अन्ना को समर्थन देने मंच पर पहुंचे.
  • 18:09 : गोपीनाथ मुंडे ने अन्ना से प्रार्थना की कि वे अनशन तोड़ दें. हम अन्ना का समर्थन करते हैं और संसद में भी करेंगे.
  • 18:06 : उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि अन्ना की टीम चुनाव जीतकर सरकार बनाए और फिर अपना बिल पास करवाए.
  • 17:59 : अन्ना हजारे पक्ष ने दावा किया कि गांधीवादी कार्यकर्ता के समर्थन में शनिवार को अभिनेता आमिर खान दिल्ली आ सकते हैं.
  • 17:58 : संसद के दोनों सदनों में लोकपाल विधेयक के विभिन्न मसौदों पर चर्चा संबंधी प्रस्ताव की भाषा को लेकर अन्ना टीम,सरकार तथा विपक्ष में तीखे मतभेद पैदा हो गए.
  • 17:24 : वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता ने अन्ना हजारे पक्ष में एक 'मंडली' होने का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना की. वे अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए हजारे के जीवन के साथ खेल रहे हैं.
  • 17:23 : अन्ना हजारे के अनशन का ग्यारहवां दिन. 247 घंटे बीत चुके हैं.
  • 17:21 : अन्ना हजारे के पत्र के बाद प्रधानमंत्री ने बैठक बुलाई. बैठक में सलमान खुर्शीद, पवन बंसल और कपिल सिब्बल भी मौजूद हैं.
  • 17:19 : अन्ना हजारे से मिलने गोपीनाथ मुंडे और अनंत कुमार रामलीला मैदान पहुंचे.
  • 17:17 : राहुल गांधी के आवास के बाहर अन्ना समर्थकों का प्रदर्शन. कई गिरफ्तार.
  • 16:10 : हम संशोधन के साथ लोकपाल के पक्ष में -सुषमा स्वराज
  • 16:09 : सरकार ने विपक्ष से संपर्क नहीं किया-सुषमा स्वराज
  • 16:08 : अनशन तुड़वाने पर सरकार गंभीर नहीं-सुषमा स्वराज
  • 15:12 : हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है मंजीत नाम का यह शख्स
  • 15:12 : भारत माता की जयकार की
  • 15:12 : अन्ना के पक्ष में लगाया नारा
  • 15:12 : हिरासत में लिया गया यह समर्थक
  • 15:12 : अन्ना का एक समर्थक संसद पहुंचा
  • 14:25 : लोकसभा 3.30 बजे तक के लिए स्थगित
  • 14:24 : सूत्रों के हवाले से खबर कि आज जनलोकपाल पर हो सकती है चर्चा
  • 13:17 : अन्ना की सेहत की पूरी निगरानी की जा रही है
  • 13:16 : अन्ना का ब्लड प्रेशर ठीक है
  • 13:16 : अन्ना के अनशन का 7 वां दिन
  • 13:16 : बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को प्रवचन बताया
  • 13:15 : बीजेपी नेता अनंत कुमार ने पूछा कि 'देश प्रधानमंत्री चलाते हैं या राहुल गांधी'
  • 13:14 : राहुल गांधी के बयान पर भाजपा भड़की
  • 12:30 : केज़रीवाल ने अन्ना की चिट्ठी प्रधानमंत्री को सौंपी
  • 12:24 : राजनैतिक इच्छाशक्ति की जरुरत -राहुल गांधी
  • 12:23 : लोकपाल को संवैधानिक दर्ज़ा दिया जाए-राहुल गांधी
  • 12:22 : भ्रष्टाचार को खत्म करना बेहद जरुरी-राहुल गांधी
  • 12:15 : अकेला लोकपाल भ्रष्टाचार को खत्म नहीं कर सकता-राहुल गांधी
  • 12:14 : मैं विश्वास करता हूं युवा वर्ग में -राहुल गांधी
  • 12:13 : लोकपाल के अलावा और कानून भी जरुरी -राहुल गांधी
  • 12:12 : अन्ना का धन्यवाद करता हूं-राहुल गांधी
  • 12:12 : सिर्फ लोकपाल ही काफी नहीं-राहुल गांधी
  • 12:07 : राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में हंगामा
  • 12:06 : लोकसभा में हंगामा
  • 12:06 : भ्रष्टाचार हटाना आसान नहीं है-राहुल गांधी
  • 12:06 : भ्रष्टाचार मिटने पर ही गरीबी खत्म होगी-राहुल गांधी
  • 12:05 : प्रभावी कानून की जरुरत है-राहुल गांधी
  • 12:04 : लोकपाल पर राहुल गांधी बोल रहे हैं
  • 12:04 : लोकसभा में राहुल गांधी बोल रहे हैं
  • 12:03 : प्रियंका गांधी भी संसद पहुंची
  • 12:03 : शून्यकाल में बोलेंगे राहुल गांधी
  • 11:43 : अन्ना मसले पर बोलेंगे राहुल गांधी
  • 11:43 : आज संसद में बोलेंगे राहुल गांधी
  • 11:37 : मजबूत गणतंत्र के लिए धर्मयुद्ध-किरण बेदी
  • 11:36 : पुलिस का हम धन्यवाद करते हैं-किरण बेदी
  • 11:36 : पुलिस ने अभी तक बहुत धीरज रखा है-किरण बेदी
  • 11:35 : शांतिप्रिय प्रदर्शन में पुलिस ने सहयोग किया है-किरण बेदी
  • 11:35 : अनशन स्थल पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई
  • 11:33 : आज रात से हमारे वालिंटियर्स सुरक्षा में अनशन स्थल पर रहेंगे-किरण बेदी
  • 11:27 : धरना जारी रहेगा-किरण बेदी
  • 11:26 : दुआयें करते रहिए-किरण बेदी
  • 11:26 : हम जीत के करीब हैं-किरण बेदी
  • 11:26 : मांग पूरी होने पर ही अनशन खत्म होगा-किरण बेदी
  • 11:25 : किरण बेदी अनशन स्थल के मंच पर आयीं
  • 11:23 : सीपीएम ऑफिस में मुलाकात
  • 11:22 : प्रशांत भूषण की सीपीआई एम के नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात
  • 11:11 : प्रधानमंत्री को सौंपेंगे चिट्ठी
  • 11:11 : अन्ना की चिट्ठी लेकर हुए रवाना
  • 11:11 : केज़रीवाल प्रधानमंत्री से मिलने रवाना
  • 11:05 : कांग्रेस के जगदंबिका पाल, संजय निरुपम और अनु टंडन ने 193 के तहत नोटिस दिया.
  • 10:58 : जनलोकपाल पर चर्चा के लिए कांग्रेस के 3 सदस्यों ने लोकसभा स्पीकर को नोटिस दिया: सूत्र
  • 10:56 : बैठक में पवन बंसल, हरीश रावत, सलमान खुर्शीद, प्रणब मुखर्जी और संदीप दीक्षित शामिल हैं.
  • 10:56 : अन्ना मामले पर संसद भवन में बैठक हो रही है.
  • 10:24 : अनशन स्थल पर अन्ना समर्थकों की भारी भीड़
  • 10:23 : डाक्टरों ने अन्ना की हालत स्थिर बताई है
  • 10:23 : ब्लड टेस्ट कर लिया गया है शाम को रिपोर्ट आएगी
  • 10:22 : अन्ना का वज़न 7 किलो कम हुआ है
  • 10:19 : रिपोर्ट में असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था तोड़ने की बात कही है
  • 10:19 : रामलीला मैदान पर गुरुवार की रात हुए हंगामें पर दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी
  • 10:15 : अभी तक तय नहीं चर्चा का समय. नोटिस मिलने पर चर्चा संभव: संसदीय कार्य मंत्री
  • 10:13 : बिल पर चर्चा का नोटिस नहीं: संसदीय कार्य मंत्री
  • 9:27 : अन्ना लिखित आश्वासन दें कि संसद में बिल पर बहस के बाद अन्ना अपना आंदोलन वापस ले लेंगे: सूत्र
  • 9:26 : सरकार ने अन्ना से लिखित आश्वासन मांगा.
  • 9:25 : डॉक्टरों के अनुसार अभी अन्ना का स्वास्थ्य ठीक है.
  • 9:20 : अन्ना का मंच पर मेडिकल चेकअप किया जा रहा है.
  • 9:19 : अन्ना का 7 किलोग्राम वजन कम हुआ.
  • 9:19 : मंच पर डॉक्टरों की टीम पहुंची.
  • 8:54 : राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास पहुंचे
  • 8:54 : राहुल गांधी और प्रधानमंत्री की होगी मुलाकात
  • 8:51 : सरकार नियम 184 के तहत संसद में अन्ना हजारे की मांगों पर चर्चा कराएगी
  • 8:51 : अन्ना हजारे की शर्तों से संबंधित सभी ड्राफ्टों पर शुक्रवार को ही संसद में चर्चा होगी
  • 8:11 : अन्ना समर्थक अलग-अलग रूप धारण करके उनका समर्थन कर रहे हैं.
  • 8:09 : संभावना की जा रही है आज अन्ना का अनशन खत्म हो सकता है.
  • 8:09 : टीम अन्ना ने सुबह बैठक की. रात की उपद्रवी घटना पर चिंता जताई.
  • 8:07 : अन्ना अपने समर्थकों को लगातार हिंसा नहीं करने का आह्वान करते रहे हैं.
  • 8:06 : रामलीला मैदान के गेट पर उपद्रव करते असामाजिक तत्व. ये अन्ना समर्थक नहीं हो सकते.
  • 8:06 : अन्ना के नाम की टोपी लगाकर अन्ना को बदनाम करने की कोशिश करते हुए बाइकर्स.
  • 8:05 : इंडिया गेट पर बाइकर्स गैंग ने उपद्रव किया.
  • 8:03 : रामलीला मैदान में लोगों के उत्साह में 11वें दिन भी कोई कमी नजर नहीं आ रही है.
  • 8:01 : अन्ना के अनशन का आज 11वां दिन है उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है.
  • 6:06 : रामलीला मैदान के वीआईपी गेट पर देर रात अन्ना समर्थक बनकर कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया तथा पुलिस से भी भिड़े.
  • 5:54 : रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के अनशन की दसवीं रात बारिश एक बार फिर मेहरबान हुई लेकिन वह मैदान में मौजूद सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के हौसले को डिगा नहीं सकी.
  • 5:53 : झामुमो के पूर्व सांसद और झारखंड मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष सूरज मंडल ने गुरूवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को समर्थन देते हुए कई लोगों के साथ सांकेतिक भूख हड़ताल की.
  • 2:09 : कपिल सिब्बल ने कहा कि अविश्वास का वातावरण किसी भी व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक है और विश्वास रखना भारतीय लोकतंत्र के समक्ष मुख्य चुनौती है.
  • 2:06 : जम्मू कश्मीर में विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को अपना समर्थन दिया.
  • 2:05 : जन लोकपाल विधेयक की मांग पर प्रदर्शन कर रहे लगभग साढ़े तीन सौ लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें से साठ को प्रधानमंत्री आवास के बाहर अति विशिष्ट इलाके से हिरासत में लिया गया.
  • 1:37 : संविधान का ध्यान रखना चाहिए, अन्ना हजारे का रुख रचनात्मक : अरुण जेटली
  • 1:10 : भाजपा ने अन्ना हजारे के जन लोकपाल विधेयक और अरूणा राय के मसौदे के ज्यादातर प्रावधानों पर सहमति जताई है. वह प्रधानमंत्री पद को लोकपाल के दायरे में लाने पर सहमत है.
  • 1:08 : सरकार लोकसभा में लोकपाल विधेयक के विभिन्न संस्करणों पर चर्चा कराएगी. इसमें हजारे पक्ष की ओर से पेश किया गया जनलोकपाल विधेयक भी शामिल है.
  • 1:05 : लोकपाल मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि अविश्वास का वातावरण किसी भी व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक है और विश्वास रखना भारतीय लोकतंत्र के समक्ष मुख्य चुनौती है.

Posted by राजबीर सिंह at 10:25 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh