अन्ना का आंदोलन - बारहवां दिन _ मिनट दर मिनट खबर
ताजा खबरें, देश-विदेश, राजनीति 9:00 pm
अन्ना हजारे ने अपने अनशन के 11वें दिन शुक्रवार को समर्थकों का उत्साह बढ़ाने के लिए जोरदार आवाज में 'भारत माता की जय' के नारे तो लगाये लेकिन उन्होंने हर रोज की तरह रामलीला मैदान में उपस्थित जनता को संबोधित नहीं किया.
अन्ना पक्ष और सरकार के बीच गतिरोध भी कायम रहा.
इस बीच अन्ना दोपहर में 12.15 बजे मंच पर आये और तीन बार 'भारत माता की जय' के नारे लगाये.
लेकिन बाद में मंच के पीछे चले गये, जिससे ऐसा लगा कि उनकी सेहत तेजी से खराब होती जा रही है।
पढ़िए पल-पल की ख़बर।
- 23:53 : रामलीला मैदान और अन्य जगहों पर लोग खुशियां मना रहे हैं और आतिशबाजी छोड़ रहे हैं
- 23:51 : अन्ना के अनशन तोड़ने की घोषणा के बाद हर तरफ खुशी का माहौल छा गया.
- 21:18 : रामलीला मैदान में अन्ना ने जनता के साथ राष्ट्रगान गाया.
- 21:15 : अन्ना बोले जश्न मनाएं लोग, लेकिन शांति भंग न करें
- 21:14 : अन्ना ने कहा जनता की अनुमति से ही अनशन खत्म कर रहे हैं
- 21:14 : अन्ना बोले रविवार सुबह 10 बजे अनशन समाप्त करेंगे.
- 21:12 : अन्ना बोले ये देश की जनता की जीत है.
- 21:12 : अन्ना ने कहा अभी आधी जीत हुई है, पूरी जीत बाकी.
- 21:12 : पत्र में अन्ना से अनशन खत्म करने की अपील की गई
- 21:10 : संदीप दीक्षित भी देशमुख के साथ
- 21:10 : देशमुख ने प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया.
- 21:09 : विलासराव देशमुख रामलीला मैदान पहुंचे
- 19:56 : लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित
- 19:56 : टीम अन्ना के तीनों मुद्दों पर ध्वनिमत से सहमति बनी
- 19:01 : अन्ना रविवार सुबह 10 बजे अपना अनशन तोड़ेंगे
- 18:12 : अन्ना अनशन तोड़ने की घोषणा आज रात कर सकते हैं लेकिन मुमकिन है कि अनशन तोड़ने की प्रक्रिया रविवार सुबह ही संपन्न होगी
- 18:11 : अन्ना प्रस्ताव को देखेंगे और इसके बाद ही अनशन को तोड़ने पर फैसला करेंगे
- 18:09 : वोटिंग के बाद प्रस्ताव के मसौदे को लेकर विलासराव देशमुख अन्ना के पास जाएंगे
- 18:02 : राज्यसभा के बाद लोकसभा में वोटिंग होगी और उसके बाद अन्ना तक संदेश पहुंचाया जाएगा
- 18:00 : प्रस्ताव पारित होने पर अन्ना का अनशन टूटेगा
- 18:00 : सरकारी प्रस्ताव पर पहले राज्यसभा में वोटिंग
- 17:43 : लालू ने कहा अन्ना अच्छे आदमी उनके साथी पर संदेह
- 17:42 : ओम पुरी के नेताओं को गंवार बताने पर लालू ने आपत्ति जताई
- 17:41 : संसदीय प्रभुता को जरूरी बताया
- 17:41 : उन्होंने अरविंद केजरीवाल और टीम अन्ना की खिंचाई की
- 17:41 : फिलहाल लालू यादव लोकसभा में बोल रहे हैं
- 17:17 : अब तय हुआ है कि सरकारी प्रस्ताव पर वॉयस वोटिंग होगी
- 16:59 : पल-पल बदल रहा है घटनाक्रम.. ख़बर है कि सरकार प्रस्ताव लाने पर तैयार हो गई है और अब प्रशांत भूषण को नॉर्थ ब्लॉक बुलाया गया है
- 16:54 : आईआईटी के छात्र उनके घर के घेराव की योजना बना रहे हैं
- 16:54 : राहुल गांधी के घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
- 16:48 : अब सरकार सदन में प्रस्ताव लाने पर सहमत
- 16:47 : इस बीच बीजेपी के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की बैठक ख़त्म
- 16:47 : इस भीच भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज ने स्पष्ट किया कि वह वोटिंग होने पर अन्ना के तीनों शर्तों का समर्थन करेगी
- 16:47 : टीम अन्ना संसद में जारी बहस के बाद वोटिंग चाहती है
- 16:46 : अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण और भैय्यू जी ने सरकारी प्रस्ताव खारिज किया
- 16:08 : मजबूत लोकपाल बिल पास हो-आमिर खान
- 16:07 : ये संघर्ष लंबा चलेगा-आमिर खान
- 16:06 : अन्ना के समर्थन में आमिर खान और राजकुमार हिरानी मंच पर हैं
- 16:05 : आमिर खान अनशन स्थल पर बोल रहे हैं
- 15:32 : गुवाहाटी में जनलोकपाल बिल के समर्थन में लोगों को विशाल रैली
- 15:29 : कांग्रेस दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
- 15:28 : अन्ना समर्थक कांग्रेस दफ्तर पहुंचे
- 15:28 : अन्ना से मिलने पहुंचे आमिर खान और किरण राव
- 15:17 : अन्ना की सेहत लगातार गिरती जा रही है
- 15:17 : सरकार का रूख हमें समझ में नहीं आ रहा है -टीम अन्ना
- 15:16 : टीम अन्ना से नहीं मिले सलमान खुर्शीद
- 15:14 : अनशन नहीं टूटेगा-टीम अन्ना
- 15:13 : पूरा देश ये जानना चाहता है कि हमारे सांसद कहां खड़े हैं-प्रशांत भूषण
- 15:12 : 184 का नोटिस दिया गया था तो क्यों नहीं वोटिंग कराई गई-प्रशांत भूषण
- 15:10 : वोटिंग क्यों नहीं कराई गई-टीम अन्ना
- 15:10 : सिर्फ चर्चा हमारी मांग नहीं थी-टीम अन्ना
- 15:09 : प्रशांत भूषण ने कहा कि सरकार अगर गंभीर है तो प्रस्ताव पेश करे
- 15:08 : टीम अन्ना और सरकार के बीच बैठक खत्म
- 15:04 : अन्ना हज़ारे मंच पर मौजूद हैं
- 15:01 : अनशन स्थल पर खुशी का माहौल
- 15:01 : चर्चा देखकर अन्ना ने कहा कि बहुत अच्छा लगा
- 15:00 : हमें इसी दिन का इंतज़ार था-किरण बेदी
- 14:59 : देश को बधाई-किरण बेदी
- 14:12 : शरद यादव ने सत्ता पक्ष की तालियां बटोरी
- 14:09 : शरद यादव ने मीडिया की भूमिका पर कटाक्ष किया
- 14:04 : दोनों पक्षों को मर्यादा में रहना होगा
- 14:03 : शरद यादव ने उस घटना का जिक्र किया जिसमें सांसद को लोगों ने ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया
- 14:02 : इस बीच लोकसभा में शरद यादव बोल रहे हैं.
- 14:01 : अब लोकपाल के संशोधित ड्राफ्ट की कॉपी अन्ना को दिया जाएगा
- 14:01 : सरकार और विपक्ष के बीच बैठक ख़त्म
- 14:00 : आम सहमति का ड्राफ्ट तैयार, सभी पार्टियों को सौंपा गया. हालांकि बहस जारी है
- 13:59 : सरकार अन्ना की तीनों शर्तों पर राजी
- 13:49 : प्रशांत भूषण, मेधा पाटकर, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल संसद पहुंचे.
- 13:48 : टीम अन्ना प्रणब मुखर्जी से मिलने संसद पहुंची.
- 13:46 : उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी लोकपाल के दायरे में आएं.
- 13:45 : अन्ना की तीनों शर्तों पर जेडीयू सहमत.
- 13:44 : सभी राज्यों में लोकायुक्त हों: शरद यादव
- 13:44 : शरद यादव ने कहा कि मैं अन्ना के आंदोलन का समर्थन करता हूं.
- 13:41 : लोकसभा में लोकपाल पर जेडीयू नेता शरद यादव बोल रहे हैं
- 13:36 : सोनू निगम मंच से गाकर समर्थकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं
- 13:35 : अन्ना के अनशन स्थल पर पहुंचे सोनू निगम
- 13:26 : राज्यसभा में कांग्रेस के अश्विनी कुमार बोल रहे हैं
- 13:25 : लोकसभा और राज्यसभा में लोकपाल पर महाबहस जारी
- 13:14 : राज्यसभा में अरुण जेटली लोकपाल पर बोल रहे हैं
- 13:11 : श्री श्री रविशंकर ने अन्ना से आज छह बजे तक अनशन ख़त्म करने की अपील की
- 13:05 : संदीप ने माना आज देश का हर आदमी अन्ना को जानता है
- 13:02 : लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने किया हस्तक्षेप
- 13:01 : ग़ैरसरकारी संगठनों यानी एनजीओ को लोकपाल के दायरे में लाने का संदीप दीक्षित ने विरोध किया, इस पर विपक्ष का हंगामा
- 13:00 : संदीप दीक्षित ने जैसे ही कहा हमारे इरादों में कोई गड़बड़ी नहीं है, लोकसभा में भारी शोरगुल हुआ
- 12:57 : न्यायपालिका की आजादी पर अंकुश लगाने के खिलाफ हूं-संदीप
- 12:55 : लेकिन इसके क्रियान्वयन के लिए थोड़ा समय देने की आवश्यकता है, इसके लिए मैं अन्नाजी से हाथ जोड़ कर विनती करूंगा
- 12:54 : निचली नौकरशाही को निरंकुश न छोड़ने का संदीप दीक्षित ने समर्थन किया
- 12:52 : उन्होंने कहा कि इस पर सरकार तैयार है लेकिन अलग मॉडल बनाया जा सकता है
- 12:52 : शिकायत निवारण प्रक्रिया और सिटिजन चार्टर पर संदीप दीक्षित बोल रहे हैं
- 12:49 : इसके लिए कमेटी बनाई जा सकती है, लेकिन कुछ राज्य सरकारें आपत्ति जता सकती है लेकिन मुझे नहीं लगता कोई राज्य आज के माहौल में आपत्ति करेगा
- 12:48 : संदीप दीक्षित ने कहा कि लोकायुक्तों की नियुक्ति पर विचार किया जा सकता है
- 12:42 : आज ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि संसद जनता और लोकपाल के बीच राक्षस की तरह खड़ा है जो सही नहीं है
- 12:40 : संदीप दीक्षित- जब अन्ना का बिल संशोधित हो सकता है तो सरकारी बिल पर बहस करके संशोधन क्यों नहीं हो सकता
- 12:39 : संदीप दीक्षित ने कहा कि टीम अन्ना ने भी खुद अपने जनलोकपाल में कई संशोधन किए
- 12:35 : उन्होंने अन्ना हजारे को देश का महान नेता बताया
- 12:35 : संदीप दीक्षित ने लोकपाल के बदले कांग्रेस पर हमला करने के लिए सुषमा की आलोचना की
- 12:33 : कांग्रेस की ओर से संदीप दीक्षित ने बोलना शुरू किया
- 12:31 : सुषमा ने इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए सदन से भी इतिहास बनाने को कहा
- 12:30 : हालांकि निचली नौकरशाही को लोकपाल के दायरे में लाने पर भाजपा जनलोकपाल के साथ है
- 12:30 : लेकिन लोकसेवा प्रदायी कानून बनाकर इस उद्देश्य को प्राप्त किया जा सकता है
- 12:28 : सुषमा - जहां तक शिकायत निवारण प्रक्रिया का सवाल है तो जनलोकपाल बिल से पूरी तरह सहमत नहीं हूं
- 12:26 : उन्होंने हर राज्य में लोकायुक्त का समर्थन किया
- 12:25 : हर राज्य में लोकायुक्त बनाने पर सुषमा ने कहा कि इसका जिक्र तो लोकपाल पर 1968 में लाए गए पहले बिल में ही था
- 12:24 : उन्होंने लोकपाल चयन समिति में संतुलन की जरूरत बताई
- 12:23 : सुषमा ने गुजरात में लोकायुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठा दिए
- 12:22 : लोकपाल में सरकारी सदस्य कम हों, ग़ैरसरकारी सदस्य ज्यादा हों
- 12:21 : सुषमा स्वराज- सांसदों का सदन के अंदर का आचरण लोकपाल के दायरे में ना हो
- 12:20 : अन्ना ने अगले चुनाव में लोकपाल विरोधियों को सबक सिखाने की बात कही
- 12:20 : इधर बहस हो रही है, उधर अन्ना के संबोधन के बाद सोनू निगम रामलीला मैदान पर बोल रहे हैं
- 12:20 : सांसदों के आचरण पर सुषमा ने कहा कि संसद की गरिमा को बहाल रखना जरूरी है
- 12:19 : सीबीआई को स्वायत्त संस्था बनाने और उसे लोकपाल के दायरे में लाने पर भाजपा का पूर्ण समर्थन, उन्होंने इस मुद्दे पर टीम अन्ना के जनलोकपाल बिल का समर्थन किया
- 12:10 : न्यायपालिका को राष्ट्रीय न्यायिक आयोग के दायरे में लाया जाए
- 12:09 : न्यायपालिका में गिरावट का मुद्दा सुषमा ने उठाया, कहा, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों के नाम भी गलत कार्यों में आ रहे हैं
- 12:07 : सुषमा ने पीएम को लोकपाल के दायरे में लाने की मांग की
- 11:58 : सुषमा स्वराज ने लोकसभा में राहुल गांधी के संबोधन की आलोचामना की. उन्होंने कहा कि शून्यकाल में राहुल जब बोले तब लगा वो राष्ट्र के नाम संबोधन कर रहे हैं, ऐसी इजाजत उन्हें कैसे मिली
- 11:51 : ये समझ से बाहर है कि सरकार अपने वादे से पीछे क्यों हटी
- 11:51 : इसके बाद सरकार ने टालू रवैया अपनाया, कभी कहा चर्चा कराने पर सोच रहे हैं, कभी कहा नियम 193 के तहत चर्चा होगी
- 11:50 : सुषमा- पीएम ने सदन में बयान के बाद अगले दिन अन्ना की शर्तों पर प्रस्ताव लाने की बात कही थी जो नहीं हुआ
- 11:49 : सुषमा ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सरकारी रवैया ठीक नहीं था
- 11:44 : सुषमा- पिछले दो वर्षों में सीएजी की रिपोर्टों ने साबित किया कि भ्रष्टाचार और घोटाले हदें पार कर रहा है लेकिन जो लोकपाल बिल आया वो कुंद था
- 11:41 : अब लोकपाल पर जनआंदोलन शुरू हो चुका है, इसलिए उम्मीद है कि यह सदन इस बार इसे पारित करेगी
- 11:41 : सुषमा ने कहा एनडीए सरकार को भी दोषी मानती हूं क्योंकि हम भी लोकपाल बिल पारित नहीं करा पाए
- 11:39 : सुषमा ने कहा लोकपाल विधेयक नौ बार संसद में पेश हो चुका है पर किसी न किसी कारण से पारित नहीं हो सका. 43 वर्षों से यह हिचकोले खा रहा है
- 11:37 : अब भाजपा की नेता सुषमा स्वराज बोल रही हैं
- 11:36 : लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार- मैं सात घंटे का समय निर्धारित करती हूं अगर जरूरी हुआ तो समय बढ़ाया जाएगा
- 11:35 : कांग्रेसी सांसद रेवती रमण बोल रहे हैं, पूछा लोकपाल के सभी चारो मसौदों पर बात होगी या किसी एक पर
- 11:34 : शरद यादव ने भी लोकपाल पर बहस का समय बढ़ाने की मांग की
- 11:34 : लालू यादव ने संसदीय समिति में लोकपाल पर विचार को बंद कर सदन की बहस को मुख्य बिंदु बनाने की मांग की
- 11:33 : लालकृष्ण आडवाणी ने ज्यादा से ज्यादा सांसदों को बोलने का मौका देने की अपील की
- 11:26 : उन्होंने कहा कि इस मुददे पर सभी सांसद अपना मत रखें.
- 11:25 : अन्ना की टीम ने मांग की कि बिल स्टेंडिंग कमेटी को ना भेजा जाए.
- 11:24 : प्रणब ने कहा कि सिर्फ लोकपाल काफी नहीं है.
- 11:21 : उन्होंने कहा कि अन्ना के साथियों ने कुछ बातें हमारे सामने रखी.
- 11:18 : संसद में बिल पेश होने से पहले टीम अन्ना ने बिल की कापी जलाई.
- 11:17 : उन्होंने कहा कि पीएम, जज और लोकायुक्त पर विवाद बना हुआ है.
- 11:15 : प्रणब ने कहा कि कानून बनाने का संसदों को अधिकार है.
- 11:13 : प्रतिनिधित्व ने होने से बीएसपी और समाजवादी पार्टी ने जवाब से इनकार किया.
- 11:11 : 7 मुददों पर आगे की बातचीत के लिए सहमति बनी.
- 11:09 : 6 मुददो पर मतभेद बना हुआ है.
- 11:07 : 40 मुददे सामने रखे गए, 40 में से 20 पर सहमति बनी.
- 11:05 : प्रणब मुखर्जी ने कहा कि साझा कमेटी की 9 बार बैठक हुई.
- 11:04 : उन्होंने अन्ना से अनशन खत्म करेने की अपील की.
- 11:04 : प्रणब मुखर्जी ने संसद में एतिहासिक बहस की शुरुआत की.
- 10:29 : 12 वें दिन अन्ना की ललकार जारी
- 10:27 : प्रणव मुखर्जी संसद के लिए रवाना
- 10:22 : सलमान के घर पहुंचे भय्यूजी महाराज
- 10:21 : प्रणव मुखर्जी करेंगे बहस की शुरूआत
- 10:21 : आज संसद में होगी बहस
- 10:20 : मंच से अन्ना ने कहा कि लोगों से मुझे मिल रही है उर्जा
- 10:19 : डाक्टरों ने कहा कि फिलहाल कोई खतरा नहीं
- 10:18 : अन्ना के अनशन का 12 वां दिन
- 10:17 : पूरे देश के लिए अनशन -अन्ना हज़ारे
- 10:17 : पूरा देश मेरी ताकत-अन्ना हज़ारे
- 10:16 : अभी मुझे 3-4 दिनों तक कुछ नहीं होगा-अन्ना हज़ारे
- 10:15 : अन्ना का चेकअप डाक्टरों ने किया
- 10:15 : जब तक जनलोकपाल बिल पारित नहीं होगा तब तक मरुंगा नहीं-अन्ना हज़ारे
- 10:14 : लोगों का उत्साह बढ़ाया
- 10:13 : अन्ना हज़ारे मंच पर आए
- 9:59 : उन्होंने कहा कि अन्ना का अनशन टूटना जरूरी है.
- 9:59 : चर्चा में जो निर्णय होगा उसे स्टेंड़िंग कमेटी को भेजा जाएगा.
- 9:59 : संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल ने कहा कि प्रणब मुखर्जी के बयान के बाद संसद में अन्ना की मांग पर चर्चा होगी.
- 9:37 : डॉक्टरों ने अन्ना को आराम करने और भाषण न देंने के लिए कहा है.
- 9:35 : अन्ना का ब्लड प्रेशर गिरने लगा है. अन्ना का वजन भी 7 किलो से ज्यादा कम हो गया है.
- 9:34 : डॉक्टर त्रेहन ने अन्ना का चेकअप करने के बाद कहा कि अन्ना का पल्स रेट बढ़ा हुआ है.
- 9:15 : मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों की टीम अन्ना का चेकअप करने रामलीला मैदान पहुंची.
- 9:09 : अन्ना मसले पर भय्यूजी महाराज ने सलमान खुर्शीद से मुलाकात की.
- 9:08 : बैठक में पवन खेड़ा भी उपस्थित होंगे.
- 9:06 : अन्ना मसले पर सलमान खुर्शीद के घर पर बैठक होगी.
- 9:06 : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मांगे नहीं मानने तक अनशन जारी रहेगा.
- 9:03 : रामलीला मैदान में अन्ना हजारे का चेकअप करने डॉक्टरों की टीम पहुंची.
- 8:07 : मेधा पाटकर ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो आज अन्ना का अनशन खत्म हो सकता है.
- 8:04 : भय्यूजी महाराज ने कहा कि हम सब अन्नाजी के स्वास्थ्य के लिए चिंतित हैं.
- 8:02 : आज लोकसभा में अन्ना की तीन मागों पर चर्चा होगी.
- 8:02 : रामलीला मैदान में बड़ी तादात में लोग जुड़ने शुरू हो गए हैं.
- 8:01 : देर रात रामलीला मैदान के मंच पर टीम अन्ना और भय्यूजी महाराज की बैठक हुई.
- 7:10 : अन्ना हजारे की मांगों पर चर्चा के लिए प्रणव मुखर्जी करेंगे शुरुआत.
- 7:09 : अन्ना हजारे की मांगों पर होगी संसद में बहस
- 1:31 : अन्ना हजारे के सहयोगी भी अन्ना हजारे का स्वास्थ्य बिगड़ने की सूरत में अनशन तोड़ने के विचार के खिलाफ नहीं हैं.
- 1:29 : सरकार ने उम्मीद जतायी कि शनिवार को लोकपाल पर बहस और किसी प्रकार की सहमति उभर कर सामने आने से अन्ना हजारे सरकार के मजबूत लोकपाल के प्रति गंभीर होने एवं उसके लिए तैयार होने पर मान जायेंगे.
- 1:24 : सरकार ने बिना वोटिंग प्रावधान के तहत शनिवार को लोकपाल पर संसद में बहस कराने का फ़ैसला किया है.
- 1:21 : जनलोकपाल विधेयक के लिए जारी अनशन की 11वीं रात रामलीला मैदान पहले की तुलना में अपेक्षाकृत शांत नजर आया