सुंदर चेहरे वाले लोग होते हैं अधिक "स्वार्थी"
ताजा खबरें, लाईफस्टाइल 6:26 pm
ऐसे लोग अपने हित के बारे में ही अधिक सोचते हैं.
ब्रिटेन के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अपने शोध के दौरान 83 वर्ष की उम्र तक के 292 लोगों के चेहरों का अध्ययन किया. इस दौरान खासतौर पर चेहरे की 15 विशेषताओं पर नज़र रखी गई.
इनमें आंखों, नाक, मुंह और कानों की स्थिति शामिल है. जिन लोगों के चेहरों में उपरोक्त चीजों की स्थिति में सामंजस्य नहीं पाया गया या जिनके चेहरे विषम पाए गए, उनके जीवन में अधिक संघर्ष रहा और उनका बचपन काफी दिक्कतों में बीता.
ऐसे लोग कुपोषण, बीमारी, सिगरेट के धुएं से पीड़ित और प्रदूषण की मार झेले हुए प्रतीत होते हैं जबकि संयमित चेहरों वाले लोग ज्यादा स्वस्थ और अधिक आकर्षक दिखते हैं.
ऐसे लोग अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ अपने बारे में सोचते देखे गए. ऐसे लोगों के चेहरों को देखकर लगता है कि इनका विकास स्थायित्व भरा रहा है लेकिन इससे उनके मनोभाव पर कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ा है और इस कारण वे अपने बारे में अधिक सोचते नज़र आए.