सरकार लोकपाल बिल पर बात करने के लिए तैयार: पी. चिदम्बरम

केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहाकि सरकार लोकपाल बिल पर बात करने के लिए तैयार है.

उन्होंने कहाकि इस बारे में निर्णय सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को लेना है.

चिदम्बरम ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, इसका निर्णय अन्ना हजारे को लेना है कि वह बातचीत में शामिल होना चाहते हैं या नहीं.

यह पूछे जाने पर अन्ना हजारे को 16 अगस्त से अनशन की अनुमति दी जाएगी या नहीं, उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्णय पुलिस लेगी.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि संसद की कार्यवाही को लेकर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार (संप्रग) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच किसी तरह का समझौता नहीं हुआ है.

Posted by राजबीर सिंह at 5:15 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh