साप्ताहिक भविष्यफल : 7 अगस्त से 13 अगस्त, 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, साप्ताहिक भविष्यफल 5:00 pm
वृष: इस सप्ताह आप अपने बचाव श्रृंगार या फैशन के अनुरूप अपने को सजाने संवारने की हसरत ही नहीं, बल्कि अन्यत्र इच्छाओं को भी पूरा कर सकते हैं। अतः सभी बातों को ध्यान में रखकर और प्रोग्राम के अनुसार सप्ताह के मध्य तक किसी मित्र या प्रेमीजन का संसर्ग भी कर सकते हैं। हां कुछ खर्च करने की हिम्मत भी आपको करनी होगी वरना मजा नहीं आएगा।
मिथुन: हमेशा की तरह यह सप्ताह आपके लिए काफी व्यस्तता से भरा होगा। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए अपना सिलेबस तैयार करने के लिए तय है। यदि आम आदमी किसी पार्लर या जिम आदि में जाने के लिए उत्सुक है तो फिर अपनी बॉडी सेफ निखारने के लिए भी समय अच्छा है। खर्च होना तय है अतः बैंक एटीएम का काम पहले कर लें।
कर्क: यह सप्ताह आपके लिए घर के छोटे-मोटे मसले निपटाने के लिए सुरक्षित रहना चाहिए। यदि आप किसी मित्र या प्रेमी की दावत पर जाना चाहते हैं, तो अपनी ड्रेस का ध्यान रखें। हो सकता है आपका व्यक्तित्व अन्य लोगों से कुछ अलग किस्म का नजर आए, परन्तु आपने कोई ऐसी हरकत नहीं करनी है जिसे लोगों के गॉसिप का विषय बनाया जाये। कुछ भी हो स्वीटहार्ट को यही नजर आए कि आप वक्त के अनुसार चलते हैं।
सिंह: इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में आपको अपनी स्टेडी से लेकर बचे-खुचे पत्राचार ओर रिटर्न आदि दाखिल करने के लिए तैयार रहना होगा। हो सकता है घर की जरूरत के मुताबिक खाने-पीने की आइटम भी शॉपिंग कम्पलेक्स से मंगानी पडे या फिर कुछ ऐसा इन्तजाम हो जाए कि आपकी व्यवस्था भी कुछ काम का बोझ भी हल्का कर दे ओर आने जाने वालों को अच्छे रिशपसन देने का अवसर मिल जाये रिलैक्स रहकर।
कन्या: इस सप्ताह आप परम्पराओं और अंधविश्वासों के घोर विरोधी हो सकते हैं। आपको समय सुरक्षित रखना होगा। यद्यपि आप बहुत सोशल ओर पॉलिटिकल दायरे के बीच खोए रहने वाले प्राणी हैं। परन्तु यह भी ध्यान रखें आपके पीछे कुछ लोग अपने एक दम एकान्त और निजी क्षणों की चाहत रखते हैं। बेहतर होगा अपने दिलबर से सलाह कर लें कि सप्ताह का अन्तिम दौर कैसे और कहां बिताना है। मिल बैठकर सब कुछ जायज हो जाएगा और बेहतर भी यही है।
तुला: भविष्य को मद्देनजर रखते हुए इस सप्ताह कुछ ऐसे काम का आगाज करें, जिससे आपको ऐसे समय में आर्थिक सहायता मिल सके जब आप बिल्कुल खाली हों। हो सकता है कि किसी आफिशल संगोष्ठी में आपकी उपस्थिति आवश्क हो या फिर किसी मित्र का हालचाल पूछने का अवसर मिल जाए। हां किसी फोनकॉल से सप्ताह के मध्य में खलबली भी मच सकती है और आपका मनोरंजन का ईरादा भी बदलना पड़ सकता है।
वृश्चिक: इस सप्ताह आप कुछ ऐसे अनुबन्ध या सम्पर्क प्राप्त कर सकते हैं, जो कि लम्बे समय तक आपके कारोबार या व्यापार का हिस्सा रहेगा। फिर मौज बाहर की भी इच्छा को भी तो अपने जीवन के दायरे में शामिल करना चाहिए। परन्तु आप उन सबसे अलग हैं, जो कमाई के साथ-साथ उसका इस्तेमाल भी बेहतर तरीके से करना जानते हैं।
धनु: जीवन में चाहे कितना भी शोर शराबा हो जाये या फिर लोगों के साथ मिलजुल कर किसी उत्सव पार्टी का आयोजन हो रहा है, परन्तु आप अपने व्यापार के झंझटों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। यद्यपि यह सप्ताह आपके लिए शुरू से ही कुछ अच्छी परिस्थितियां लेकर आ रहा है। आप अपने काम धंधे से बंध नहीं पायेंगे। यही अवसर है जब आप अपने प्रियजनों को खुश कर सकते हैं।
मकर: हो सकता है काफी समय से चल रही मन्दी व रोजगार की कमी का असर आपके ऊपर भी हो रहा हो। परन्तु इस सप्ताह ऐसी ही किसी समस्या का हल निकल आएगा, इस जद्दोजहद में आपके शुभचिन्तक या विपरीत योनि के मित्र ज्यादा सहायक हो सकते हैं। फिलहाल ऐसे प्रस्ताव को मंजूर कर लेने में कोई हानि तो नहीं है । वेसे भी अभी कहीं न कहीं कुछ न कुछ कर लेने में कोई बुराई नहीं होगी।
कुंभ: यह सप्ताह आपको बहुत बिजी रखने वाला होगा। वैसे भी आपका सारा जीवन अच्छा रहन-सहन और खाने पीने की चाहत में व्यतीत हुआ है, यही कारण है कि आप सदैव खुश नजर आते हैं। जहां आप अपने छोटे बड़े स्वजनों और परिजनों सहित नये कार्य के बारे में सोच रहे हैं, वहां आप नये अतिथियों के आने पर बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। आपके कार्य व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं।
मीन: इस सप्ताह आप अपने वर्तमान संकट से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति अपनायेंगे। यदि आप अपने वाहन के मालिक हैं, तो यह बेहतर होगा कि उसका रखरखाव एक दिन पहले ही कर लें ताकि बीच रास्ते में कोई रूकावट न आ पाये। किसी धार्मिक या ऐतिहासिक स्थल की यात्रा के दौरान कोई अजनवी आपको बहुत भाएगा या फिर उसका ईमेल, मोबाइल नम्बर भी आपको गुदगुदी पैदा करेगा। संकोच नहीं करें आगे बढें।