पाकिस्तान मे पिछले तीन साल में 3,143 आतंकवादी गिरफ्तार

पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले तीन साल में 3,143 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है.



इन आतंकवादियों में से ज्यादातर को अशांत खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत से गिरफ्तार किया गया है.



एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के पास से कुल मिला कर 4,240 हथियार जब्त किए गए. इनमें राकेट लांचर, मिसाइल, आत्मघाती हमले में इस्तेमाल किया जाने वाला कमरबंद, बम, ग्रेनेड, बारूदी सुरंग और विमान रोधी तोप शामिल हैं.



अधिकारी के अनुसार 2101 आतंकवादी खैबर-पख्तूनख्वा से, 231 पंजाब से, 145 सिंध से, 34 बलूचिस्तान से, 130 इस्लामाबाद से, 106 गिलगित-बालतिस्तान से और 80 कबायली इलाके से गिरफ्तार किए गए हैं. पांच पाक अधिकृत कश्मीर से गिरफ्तार किए गए हैं.

Posted by राजबीर सिंह at 10:23 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh