आज का राशिफल : 30 अगस्त 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, भविष्यफल, breakingnews, gallery 3:37 pm
वृष:- महत्वपूर्ण कार्य प्रात:काल ही सिद्ध हो सकते हैं। आज का दिन आपके कारोबार और कामकाज के लिए बहुत ही अनुकूल और शुभ साबित होगा। आपके सामाजिक और राजनैतिक प्रभाव क्षेत्र में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। किसी नए नेतृत्व या कार्यक्षेत्र में आपकी पहुंच बन जाएगी। यदि आप किसी मांगलिक या शुभकार्य का आयोजन कर रहे हैं तो उसकी सफलता भी आपके ही हाथ में आएगी। आंशिक धन लाभ के बावजूद आज आपकी आर्थिक क्षमता सुखद रहेगी।
मिथुन:- मनोवांछित की सिद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य का आरंभ दोपहर तक कर लें उसके बाद समय ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र या व्यापार में महत्वपूर्ण काम समय पर बनते हुए नजर आएंगे। यद्यपि आपका स्वास्थ्य कुछ अच्छा नहीं रहेगा मामूली खर्च भी बढ़ सकते हैं लेकिन आपके अथक प्रयास और सूझबूझ की दूरदृष्टि किसी सफलता को आपके द्वार पर ला सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि कोई विरोधी आपके कामकाज में रूकावट डाले लेकिन इससे आपकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आएगा।
कर्क:- दोपहर में ही कार्य सफलता के संकेत मिलेंगे और लाभ भी होगा। आज सौभाग्य और कार्य सफलता आपको हर्षित करेगी। काफी समय से अटके हुए काम बन जाने से आपकी मनोदशा बहुत ही उत्साहपूर्ण रहेगी। मित्रों और परिजनों का सहयोग कायम रहेगा। दौड़भाग और छोटी-मोटी यात्रा करने से आने वाले दिनों में अच्छे कारोबार के संकेत मिलेंगे। कोई नया काम करने की योजना भी फलीभूत हो सकती है। व्यर्थ के पचड़ों में नहीं पड़कर अपने जरूरी काम पूरे करें।
सिंह:- दोपहर उपरान्त कुछ मायूसियां खत्म होंगी और उत्साह प्रबल होंगे। आज के दिन आपको व्यक्तिगत कार्यों के अलावा राजकीय और सामाजिक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। घर-मकान और वाहन आदि से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान हो जाएगा। किसी मूल्यवान वस्तु वस्त्राभूषण की प्राप्ति भी आपको हो सकती है। देश-विदेश से अच्छे समाचार या उपहार आदि मिलने की प्रबल संभावना है। सांयकाल तक आपकी सुख-समृद्धि और मानसिक शान्ति में कई गुना वृद्धि हो सकती है।
कन्या:- चन्द्रमा के अनुकूल गोचर के बावजूद फिलहाल आपकी व्यक्तिगत समस्याएं कुछ चिन्ताएं पैदा कर सकती हैं। अपनी मौजूदा अर्थ व्यवस्था को ठीक करने तथा मान-प्रतिष्ठा को कायम रखने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। यदि आप कारोबार में अपने सहयोगी या साझेदारी की योजना बना रहे हैं तो, उस मामले में कुछ प्रगति हो सकती है लेकिन कोई भी कार्य करने से पहले उसके पक्ष और विपक्ष पर पूरी तरह सोच-विचार कर लें।
तुला:- विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी आज का दिन आपके लिए सफलता का संकेत दे रहा है। कुछ अच्छे काम बन जाने से और सन्तोषजनक धन प्राप्ति के कारण जरूरी खर्चे और जिम्मेदारी निपटाने में सहायता मिल सकती है। यदि आप किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो उसके लिए अभी थोड़ा समय ओर देना होगा। हो सकता है अगले दो-तीन दिनों में आपको आर्थिक संकट से या वचन भंग होने के कष्ट से मुक्ति मिल जाए।
वृश्चिक:- फिलहाल आपके कामकाज में अस्थिरता और अनिश्चितता बनी रहेगी। आपके गिरते स्वास्थ्य के कारण आपके सगे संबंधियों को भी चिन्ता हो सकती है। बेहतर यही होगा कि फिलहाल आप अपनी सार्मथ्य के बाहर किसी काम को नहीं करें। जो भी आर्थिक दबाव या जरूरी खर्च आपके ऊपर आ रहे हैं उनके लिए किसी से सहयोग लेना आवश्यक होगा। हो सकता है अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाए और आपको इस दबाव से मुक्ति मिल जाए।
धनु:- दोपहर बाद उलझनें भी दूर होंगी और पराक्रम का प्रतिफल भी मिलेगा। अपने आर्थिक और व्यापारिक कार्यों को सम्पन्न करने में आज के दिन आपको अपने परिजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके निजी मित्र और दोस्त भी कुछ सकारात्मक रूख लेकर आपसे मिल सकते हैं। यथेष्ट लाभ के लिए जरूरी है कि आप योजनाबद्ध तरीके से अपने सभी कार्यों को पूरा करने की चेष्टा करें। निकट या दूर की यात्रा संभव है।
मकर:- निर्मूल शंकाओं के कारण किसी से मतभेद पैदा हो सकते हैं। दोपहर बाद लाभ मार्ग अवरूद्ध होगा। चन्द्रमा के अच्छे गोचर के अनुसार आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायक सिद्ध होगा। आपके सभी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान हो जाएगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मित्रों और परिजनों के बीच आपकी ख्याति बढ़ेगी। कोई उच्चस्तर का राजनैतिक व्यक्ति भी आपको अपने संपर्क क्षेत्र में ला सकता है। यदि आप कोई नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो आगे बढें।
कुंभ:- शासन अथवा सरकारी विभाग के द्वारा चिन्ता और परेशानियां पैदा हो सकती हैं। आज का दिन आपके लिए काफी तनावपूर्ण और असुविधाजनक चल रहा है। सुबह-सुबह ही घर के किसी प्रमुख सदस्य से आपकी बहसबाजी हो सकती है। यदि आप अपने काम पर जा रहे हैं तो रास्ते में भी कोई व्यक्ति आपके साथ वाद-विवाद खड़ा कर सकता है। इन समस्याओं से बचने का सीधा तरीका यही है कि आप शान्त रहें और अपने काम से काम रखें। अन्यथा संकट में पड़ सकते हैं।
मीन:- अचानक कोई भारी कष्ट मन को विचलित कर सकता है। धन खर्च तथा भोग-विलास की प्राप्ति होगी। मन में अशान्ति और असुरक्षा के बावजूद आज आप अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पूरे कर पाएंगे। यद्यपि आपको अपने आप ही सभी झंझट दूर करने होंगे लेकिन जब आप फुर्सत में होंगे तो किसी अच्छे शुभ समाचार से आपका उत्साह और भी बढ़ जाएगा। कारोबार में आगे बढ़ने के लिए आपके पुराने संबंध काम आएंगे। कोई नया वाहन या सवारी खरीदने की योजना बन सकती है।