साप्ताहिक भविष्यफल : 28 अगस्त से 3 सितंबर, 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, साप्ताहिक भविष्यफल 5:42 pm
( 22 मार्च - 21 अप्रैल )
पुराने प्रॉजेक्ट्स फिर से स्टार्ट होंगे। लीगल इशू आपके फेवर में होंगे। फाइनैंशल गेन अच्छा होगा। हेल्थ फिट रहेगी। अगर आप अपने परिवार से मिलने की प्लानिंग कर रहे हैं , तो यह समय सही नहीं है। हफ्ता आगे बढ़ने के साथ लव पार्टनर से प्यार बढ़ेगा।
शुभ लाभ : 29, 30, 31, 3
वृष
(22 अप्रैल - 21 मई)
प्रफेशनल एरिया में कई कामों में सफलता पाएंगे। कई दूसरी पेंडिंग चीजें आपके फेवर में होंगी। कोई नौजवान जिसका अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर होगा , फाइनैंशल स्टेट्स को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा। दिल के मामले में लेट डाउन फील करेंगे।
शुभ लाभ : 29, 30, 2, 3
मिथुन
(22 मई - 21 जून)
इस हफ्ते ज्यादा रोमांटिक रहेंगे। प्रफेशनल एरिया में चीजें आपकी उम्मीदों के मुताबिक शेप लेंगी। कोई क्रिएटिव वेंचर खूबसूरत होगा। फाइनैंशल ट्रिप्स सफल रहेंगी और आपको उनका पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। कोई महिला , जो आपके दिल के करीब होगी , आपके लिए कई दिक्कतों की वजह बनेगी।
शुभ लाभ : 28, 29, 30, 31
कर्क
(22 जून - 21 जुलाई)
फाइनैंशल तौर पर स्ट्रॉन्ग कोई व्यक्ति लव लाइफ में आपकी मदद करेगा। कुछ प्रॉजेक्ट्स पॉजिटिव रिजल्ट देंगे। हेल्थ वाइज आप ठीक रहेंगे , लेकिन फिर भी केयरफुल होकर चलने की जरूरत है। बिना वजह ट्रैवल करने से बचें। वीकेंड में आप फुल एनर्जेटिक रहेंगे और समय को अच्छा इंजॉय करेंगे।
शुभ लाभ : 28, 30, 31, 1, 3
सिंह
(22 जुलाई - 21 अगस्त)
दिल का मामला खुशियों से भरपूर रहेगा। आप सोशलाइज होंगे और नए - नए दोस्त बनाएंगे। फाइनैंशल ग्रोथ स्ट्रॉन्ग होगी , खासतौर से जब आप किसी बुजुर्ग व्यक्ति की गाइडेंस में चलेंगे। परिवार में कोई बच्चा खुशियों की वजह बनेगा। कोई नई रिलेशनशिप डिवेलप होगी।
शुभ लाभ : 30, 31, 1, 2
कन्या
(22 अगस्त -21 सितंबर)
प्रफेशनल सफलता मिलेगी। डिपार्टमेंट में फीमेल कॉलीग्स से मेलजोल बढ़ेगा। नए इन्वेस्टमेंट होंगे। हेल्थ को ज्यादा देखभाल की जरूरत होगी। आप किसी नई जगह पर जाने का प्लान बनाएंगे। प्रफेशनल एरिया में सफलता आपकी उम्मीदों के मुताबिक मिलेगी।
शुभ लाभ : 1, 2
तुला
(22 सितंबर - 21 अक्टूबर)
दिल से जुड़ा मामला पॉजिटिव रहेगा और कई खुशियों की वजह बनेगा। कोई महिला प्रफेशनल मामले में आपकी मदद करेगी। इस हफ्ते किसी शादी या पार्टी में जाना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। आप अपनी ट्रैवल ट्रिप को बेहद इंजॉय करेंगे।
(शुभ लाभ : 29, 30, 31, 2, 3 )
वृश्चिक
(22 अक्टूबर -21 नवंबर)
प्रफेशनल फायदे बेहद होंगे। प्रॉजेक्ट से जुड़ी कोई खबर आपके फेवर में रहेगी। प्रफेशनल टारगेट को पूरा करने के लिए आपको जूनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा। हेल्थ को फिट रखना बेहद जरूरी है। आप परिवार के साथ कहीं बाहर छुट्टियां मानने का प्लान करेंगे। बिना वजह ट्रैवल करना अवॉइड करें।
शुभ लाभ : 29, 30
धनु
(22 नवंबर -21 दिसंबर)
कई जगहों से फाइनैंशल फायदा होगा। इस समय आपको कई नए अवसर मिलेंगे। वर्क एरिया में कुछ नई दिक्कतें सर उठाएंगी। हेल्थ के लिहाज से फिट रहेंगे। इस हफ्ते सोशलाइज रहेंगे। ट्रैवल ट्रिप सफलता से भरी रहेंगी। प्रफेशनल एरिया में आप अपने पार्टनरशिप को लेकर थोडा़ परेशान रहेंगे।
शुभ लाभ : 30, 31, 2, 3
मकर
(22 दिसंबर -21 जनवरी)
प्रफेशनल एरिया में आगे बढ़ने के लिए यह सही समय है। आप में से कुछ लोगों का ऑफिस रोमांस स्टार्ट होगा। फाइनैंशल सफलता अच्छी रहेगी और आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। क्रिएटिव वेंचर आपको अच्छा फायदा दिलाएंगे। बहुत ज्यादा ट्रैवल आपके हेल्थ पर असर डालेगा। स्ट्रेस से आप कई दिक्कतों से गुजर सकते हैं।
शुभ लाभ : 25, 26
कुंभ
(22 जनवरी -21 फरवरी)
प्रफेशनल सक्सेस मिलेगी। फाइनैंशल बदलाव अच्छे रहेंगे , लेकिन आपको अपने इन्वेस्टमेंट पर नजर रखने की जरूरत है। हेल्थ ठीक रहेगी। किसी बच्चे का साथ आपको भाएगा। परिवार की कोई महिला आपके लिए चिंता की वजह बनेगी। इस हफ्ते ट्रैवल ट्रिप्स अवॉइड करना ही बेहतर रहेगा। वीकेंड आपको रिलैक्स कर देगा।
शुभ दिन : 30, 31, 3
मीन
(22 फरवरी -21 मार्च)
आप लव लाइफ को लेकर ज्यादा सजग होंगे। बैलेंस अप्रोच आपको फाइनैंस मैनेज करने में मदद करेगी। प्रफेशनल एरिया में कुछ निराशाएं घर करेंगी , जिसमें किसी बोल्ड व अग्रेसिव व्यक्ति का हाथ होगा। ट्रैवल ट्रिप आपके फेवर में होगी। आप कोल्ड , कफ या ईएनटी दिक्कत से गुजर सकते हैं , इसलिए पहले से ही सावधान रहें।
शुभ लाभ : 28, 30, 2