आज का पंचांग : 05 अगस्त 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, पंचांग 2:59 pm
तिथि- षष्ठी सुबह 8 बजे के बाद सप्तमी
नक्षत्र- चित्रा
सूर्योदय- 05:49
सूर्यास्त- 07:13
अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर
देशांश- 75:43 पूर्व
ग्रह स्थिति- चंद्र तुला में, सूर्य कर्क में, मंगल मिथुन में, बुध सिंह में, गुरू मेष में, शुक्र कर्क में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।
किस दिशा में यात्रा- पश्चिम दिशा, यदि आवश्यक हो तो दही खाकर यात्रा प्रारंभ करंे।
चोरी गई वस्तु- पश्चिम दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिल सकती है।
कैसा होगा साल-
इस वर्ष हर कार्य में सजगता रखें। आपके साथ विरोध रखने वाले आपकों निचा दिखाने का प्रयास करेगें। नौकरी में आपकी स्थिती कमजोर होगी। रोगों का भी भय रहेगा। नए मकान एवं नया व्यापार करने का मन होगा किंतु अभी बदलाव का समय नही है। परिवार में आपके सम्मान में कमी आएगी। संतान से दुख प्राप्त होगा। निवेश के लिए यह समय सही नही है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें।
आज का कारोबार-
मृदु मैत्र नक्षत्र में व्यापार में आसामान्य स्थिति रहेगी। खाने पिने के सामान के भावों में वृद्धि होगी। मकान निर्माण सामग्री के भाव भी बढऩे के आसार है। सरसों,सोयाबीन, मूंगफली के तेल के भाव बढ़ेगें। सोना चांदी में भी तेजी रहेगी। सेंसेक्स आसामान्य रहेगा।